'BJP के पहले प्रधानमंत्री थे पीवी नरसिम्हा राव', बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बताया कि नरसिम्हा राव ने मुझसे कहा था कि उन्हें मेरी यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा से असहमत थे. मैंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा में क्या गलत है, तो उन्होंने कहा कि मणि तुम यह नहीं समझते कि यह एक हिंदू देश है.

Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर (फाइल फोटो- पीटीआई) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव 'सांप्रदायिक' थे. इतना ही नहीं, अय्यर ने उन्हें देश का 'बीजेपी का पहला प्रधानमंत्री' भी बताया. उन्होंने राजीव गांधी की मृत्यु के बाद राजनीति में कदम रखने के लिए सोनिया गांधी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि राजीव के जाने के बाद कई लोगों ने सोचा कि चलो अब इस आदमी (मणिशंकर अय्यर) को खत्म कर दें, लेकिन मैं केवल उनकी (सोनिया गांधी) वजह से पार्टी में बचा रहा.

Advertisement

सोनिया गांधी की सराहना की

पूर्व राजनयिक मणिशंकर की आत्मकथा "मेमोयर्स ऑफ ए मेवरिक - द फर्स्ट फिफ्टी इयर्स (1941-1991)" सोमवार को लॉन्च हुई थी. अपनी पुस्तक के औपचारिक विमोचन पर अय्यर ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने संबंधों से लेकर दिसंबर 1978 से जनवरी 1982 में कराची में महावाणिज्य दूत के रूप में उनके कार्यकाल तक का जिक्र किया. इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी भी मौजूद थीं.

राजीव गांधी को लेकर कही ये बात

जब अय्यर से बाबरी मस्जिद मुद्दे से निपटने में राजीव गांधी की आलोचना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं समदर्शी हूं, मुझे लगता है कि शिलान्यास गलत था. मुझे लगता है कि राजीव गांधी ने ये सबसे बड़ी गलती की थी.  अय्यर ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि पी वी नरसिम्हा राव "कितने सांप्रदायिक थे. अय्यर ने राव के साथ उस समय हुई बातचीत का जिक्र किया जब वह 'राम-रहीम' यात्रा निकाल रहे थे.

Advertisement

नरसिम्हा राव का पुराना किस्सा सुनाया

कांग्रेस नेता अय्यर ने बताया कि नरसिम्हा राव ने मुझसे कहा था कि उन्हें मेरी यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा से असहमत थे. मैंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की मेरी परिभाषा में क्या गलत है, तो उन्होंने कहा कि मणि तुम यह नहीं समझते कि यह एक हिंदू देश है. मैं अपनी कुर्सी पर बैठ गया और कहा कि भाजपा बिल्कुल यही कहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे, बल्कि बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे.

'मैं राजीव गांधी का विश्वासपात्र नहीं था'

राजनयिक से नेता बने मणिशंकर अय्यर ने यह भी कहा कि जब अचानक यह घोषणा की गई कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो उन्हें आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति जो इंडियन एयरलाइंस का पायलट था, वह देश कैसे चलाएगा. उन्होंने कहा कि जब मैंने देखा कि वह इस देश को कैसे चलाते हैं, तभी मैं उनकी प्रशंसा करने लगा.

अय्यर ने कहा कि मेरी समस्या ये थी कि मैं राजीव गांधी का विश्वासपात्र नहीं था. मुझे लगता है कि वह सोचते थे कि मैं राजनीतिक रूप से अनुभवहीन हूं, उन्होंने कभी मुझसे किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर मेरी सलाह नहीं ली. अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी सबसे ईमानदार, स्पष्टवादी और सिद्धांतवादी थे... उनमें (राजीव गांधी) वीपी सिंह जैसी कुटिलता या चालाकी नहीं थी. 1989 तक विदेश सेवा में रहे अय्यर ने पाकिस्तान के बारे में भी विस्तार से बात की.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »