CJP प्रोटेस्ट की आंच पटना पहुंची... प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने, पथराव और आंसू गैस के गोले चले

पटना के जेपी गोलंबर पर आईसा के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जो दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में था. गांधी मैदान इलाके में प्रदर्शन के दौरान छात्र और पुलिस आमने सामने आ गए, जिसमें पत्थरबाजी हुई और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

Advertisement
जेपी गोलंबर पर AISA और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला (Photo: ITG) जेपी गोलंबर पर AISA और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार / रोहित कुमार सिंह

  • पटना, बिहार,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन का आंच पहुंच गई है. पटना के जेपी गोलंबर पर आज आईसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया.

Advertisement

पटना के गांधी मैदान इलाके में आज आईसा के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. छात्र दिल्ली में हुए लाठी चार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

प्रदर्शन के दौरान जेपी गोलंबर पर छात्र और पुलिस आमने सामने आ गए. इस भिड़ंत में पत्थरबाजी हुई और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया.

यह भी पढ़ें:  जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट.... दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

इस झड़प में गांधी मैदान थानाध्यक्ष का सर फट गया. बताया जा रहा है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं. जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया.

बता दें कि संसद में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भड़क उठे. क्योंकि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया. वहीं, मकर द्वार के बाहर विपक्षी सांसद काले कपड़े में इकट्ठा हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Advertisement

कॉकरोच पार्टी का ये आंदोलन अब देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुका है. मुंबई, हैदराबाद, पटना से लेकर कोलकाता तक छात्र सड़कों पर उतर आए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की. कहीं-कहीं पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की भी खबर है. हालांकि, इन शहरों में प्रदर्शन लगभग-लगभग शांत रहा. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »