Advertisement

Jantar Mantar CJP Protest LIVE: संसद से सड़कों तक सियासी संग्राम... मकर द्वार पर जुटेंगे विपक्षी सांसद, तो कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगी BJP

aajtak.in | नई दिल्ली | 22 जुलाई 2026, 9:24 AM IST

CJP protest in Delhi LIVE: शिक्षा व्यवस्था और नीट परीक्षा घोटाला के खिलाफ जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग हिरासत में लिए गए. मंगलवार शाम राहुल गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर दमन का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने विपक्ष पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया. संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा छाया रहा.

जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब कई राज्यों तक पहुंच गया है (Photo: PTI)

देश में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा घोटालों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब दिल्ली से निकलकर पूरे देश में फैल गया है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर का जनआंदोलन बन चुका है. छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों के साथ अब कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल भी इसमें शामिल हो गए हैं. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसमें राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है.

आंदोलन की शुरुआत जंतर-मंतर से हुई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में इसका दायरा कई राज्यों तक पहुंच गया. सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया, जिसके बाद कई जगह धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज हुआ. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया. सोशल मीडिया पर घायल छात्रों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए, जिससे देशभर में बहस छिड़ गई.

इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर विरोध को दबाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे. दिल्ली में विरोध के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बताया. सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है.

संसद के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने शिक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा, जबकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर छात्रों को मोहरा बनाने का आरोप लगाया. दिल्ली के बाहर भी प्रदर्शन तेज हुए. अहमदाबाद में करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है और आयोजकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन न रोकने की बात कही है.

9:19 AM (7 मिनट पहले)

Delhi Protests: BJP का देशभर में प्रदर्शन आज

Posted by :- Anurag

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल की कथित अनदेखी के विरोध में बीजेपी आज दोपहर 12 बजे के बाद देशभर में कांग्रेस दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी.

इनपुट: पीयूष मिश्रा
 

8:56 AM (29 मिनट पहले)

CJP Protest in Delhi: बारिश के बीच जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी

Posted by :- Anurag

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कल के मुकाबले बुधवार सुबह ज्यादा भीड़ देखने को मिली. बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं. ग्राउंड से सुबह से आई ये तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं.

 

इनपुट: सुशांत सिन्हा 

8:17 AM (एक घंटा पहले)

छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘आंदोलन का गलत इस्तेमाल न हो’

Posted by :- Anurag

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि छात्रों का समर्थन करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग जरूरी है, लेकिन शांतिपूर्ण आंदोलन को देशविरोधी तत्वों के हाथों में नहीं जाने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत और विभाजन चिंता का विषय है. 

8:16 AM (एक घंटा पहले)

Delhi Protests: उपद्रवियों ने जवान पर किया हमला

Posted by :- Anurag

मंगलवार देर शाम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का समर्थन करने आए भीड़ में कुछ उपद्रवी शामिल हो गए और उन्होंने एक जवान पर हमला कर दिया. उपद्रवियों के हमले से जवान ज़मीन पर गिर जाता है और जमकर नारेबाजी होती है.

 

इनपुट: अरविंद ओझा
 

Advertisement
8:07 AM (एक घंटा पहले)

कांग्रेस के धरने पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान, बोले "छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस"

Posted by :- Anurag

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी कर रही है. पीएम आवास के बाहर धरना नियमों के खिलाफ है.

 

 

8:02 AM (एक घंटा पहले)

AAP on Delhi Protest: राज्यसभा में NEET पेपर लीक और वांगचुक के मुद्दे पर चर्चा की मांग

Posted by :- Anurag

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन का कामकाज स्थगित कर NEET-UG पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की विफलता, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा कराने की मांग की है.

7:44 AM (एक घंटा पहले)

प्रयागराज से लेकर मुंबई तक प्रदर्शन

Posted by :- Anurag

कॉकरोच पार्टी के समर्थन में मंगलवार को देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए. हैदराबाद, मुंबई, प्रयागराज से लेकर देश के विभिन्न राज्यों से तस्वीरें आई हैं. राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.

 

 

 

 

7:35 AM (एक घंटा पहले)

उद्धव ठाकरे जंतर-मंतर पहुंचे, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

Posted by :- Anurag

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होने मंगलवार रात को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे. उन्होंने छात्रों के हौसले की सराहना की, युवा शक्ति को नमन किया और CJP प्रमुख अभिजीत दिकपे की भी तारीफ की. ठाकरे के समर्थन से आंदोलन को विपक्ष का एक और बड़ा साथ मिला.

देर रात जंतर-मंतर पर उद्धव ठाकरे (Photo: PTI)
7:32 AM (एक घंटा पहले)

Jantar-Mantar Protest: कॉकरोच पार्टी ने मेटा क्या CJP से जुड़े WhatsApp अकाउंट्स ब्लॉक कर रहा है मेटा?

Posted by :- Anurag

क्या मेटा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े WhatsApp अकाउंट्स को ब्लॉक कर रहा है? ये सवाल कॉकरोच पार्टी ने मेटा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूछा है.

 

Advertisement
7:29 AM (एक घंटा पहले)

Protest in Delhi: प्रधानमंत्री आवास से लेकर छत्रसाल स्टेडियम तक... राहुल गांधी समेत विपक्ष नेताओं का प्रदर्शन

Posted by :- Anurag

राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करते हुए धरने पर बैठ गए थे. कांग्रेस ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की निंदा की. धरना जारी रहने के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया और फिर उन्हें छत्रसाल स्टेडियम लेकर चली गई. इससे पहले राहुल गांधी ने अस्पताल जाकर पुलिस कार्रवाई में घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी की.

राहुल गांधी को पुलिस ने मंगलवार शाम डिटेन किया था (Photo: PTI)