'मुझे मेरी मां याद आ गई....', लोकसभा में क्यों बोले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में कहा कि 'यह दूधो नहाओ, पूतो फलो' की स्थिति है. उन्होंने इसे लेकर भी प्रश्न पूछा कि देश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की योजना क्या है.

Advertisement
मनोज तिवारी ने दुग्ध उत्पादन को लेकर पूछा प्रश्न (Photo: ITG) मनोज तिवारी ने दुग्ध उत्पादन को लेकर पूछा प्रश्न (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

संसद के बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. बजट सत्र के दूसरे हाफ के दूसरे दिन की लोकसभा में मिश्रित शुरुआत हुई. प्रश्नकाल के दौरान जहां कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी रौ में नजर आए. समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव उत्तेजित नजर आए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सांसद मनोज तिवारी भी अपनी मां को याद करते नजर आए.

Advertisement

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान दुग्ध उत्पादन और पशुपाल से जुड़े सवालों के जवाब मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ललन सिंह दुग्ध उत्पादन से जुड़े प्रश्नों के जवाब दे रहे थे. प्रश्नकाल के दौरान भोजपुरी गायक, अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी से तीसरी बार के सांसद मनोज तिवारी का भी प्रश्न लिस्टेड था. स्पीकर ओम बिरला ने चेयर से मनोज तिवारी का नाम लिया.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग पर आज राज्यसभा में बोलेंगे PM मोदी, 2 बजे संबोधन

मनोज तिवारी ने स्पीकर का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और हम आठवां-नौंवा प्रश्न भी पूछ पा रहे हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा सवाल दुग्ध उत्पादन से संबंधित था और मंत्री जी ने बहुत विस्तार से इसका जवाब दिया है. उत्तर में यह बताया गया है कि दुग्ध उत्पादन में 69 फीसदी वृद्धि हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हां, मैं भारत का कृषि मंत्री शिवराज...',  लोकसभा में क्यों बोले शिवराज, उत्तेजित हुए धर्मेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि यह उत्तर देखकर मुझे मेरी मां याद आ गई. मेरी मां यह आशीर्वाद देती है कि दूधो नहाओ, पूतो फलो. यह दूधो नहाओ वाली ही स्थिति है. मनोज तिवारी ने यह भी पूछा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए आगे सरकार की योजना क्या है. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने उन्नत सीमन समेत तमाम कदम भी गिनाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »