Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 अगस्त 2022 की खबरें और समाचार: कई सालों की नासा की मेहनत के बाद तैयार Artemis 1 मिशन की लॉन्चिंग को फिलहाल रोक दिया गया. गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली में AAP के विधायक आज पूरी रात LG के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं.

Advertisement
ईंधन रिसाव और खराब मौसम की वजह से NASA Artemis 1 मिशन का लॉन्च रोक दिया गया. (फोटोः एपी) ईंधन रिसाव और खराब मौसम की वजह से NASA Artemis 1 मिशन का लॉन्च रोक दिया गया. (फोटोः एपी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा. कई सालों की नासा की मेहनत के बाद तैयार Artemis 1 मिशन की लॉन्चिंग को फिलहाल रोक दिया गया. गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली में AAP के विधायक आज पूरी रात LG के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं. Reliance Jio की 5G सर्विस को ऑफिशियली पेश कर दिया गया है. झारखंड के दुमका में 17 साल की छात्रा को जिंदा जला दिया गया.जानिए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

Artemis 1 Fuel Leak: फ्यूल लीक और दरार की वजह से नासा मिशन का काउंटडाउन रुका

कई सालों की नासा की मेहनत के बाद तैयार Artemis 1 मिशन की लॉन्चिंग में देरी की आंशका है. क्योंकि नासा ने रॉकेट में फ्यूल लीक होते हुए देखा है. नासा इसे 29 अगस्त 2022 की शाम साढ़े 6 से साढ़े 8 के बीच लॉन्च करने वाला था. फिलहाल, नासा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. दुनिया का सबसे ताकतवर और बड़ा रॉकेट फ्लोरिडा स्थिति केनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 39बी पर तैनात है और काउंटडाउन को रोक दिया गया है.

'एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है?', बोले गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि उनकी बीजेपी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वे अपनी खुद की पार्टी का गठन करेंगे और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. आजाद ने कहा कि एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है? मुझे घृणा है. 

Advertisement

दिल्ली: LG वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग, पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे AAP विधायक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और एलजी वीके सक्सेना के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के विधायक पूरी रात एलजी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं. एक तरफ उनके खिलाफ जांच की मांग हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनका इस्तीफा भी मांगा जा रहा है. अभी तक एलजी ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में सभी विधायक आज शाम 7 बजे गांधी मूर्ति के नीचे बैठेंगे और विधायक रात भर विधानसभा के भीतर ही रुकेंगे.

Reliance Jio ने लॉन्च किया JioAirFiber, फीचर्स जान कर हो जाएंगे हैरान!

Reliance Jio की 5G सर्विस को ऑफिशियली पेश कर दिया गया है. Jio की 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेश किया जाएगा. इन मेट्रो शहरों में Jio की 5G सर्विस दिवाली 2022 तक मिलेगी. इसके साथ कंपनी ने कहा है कि ये JioAirFiber भी लॉन्च कर रही है. AGM के दौरान आकाश अंबानी ने कहा कि सिंगल डिवाइस JioAirFiber यूज करने में काफी आसान होगा. इससे होम या ऑफिस को गीगाबिट्स-स्पीड इंटनेट दी जाएगी.

Advertisement

Who is Ankita Singh: पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थी, ट्यूशन पढ़ाकर चलाती थी घर... शाहरुख पर जिंदा जलाने का आरोप

झारखंड के दुमका में एक मनचले युवक ने 17 साल की छात्रा को जिंदा जला दिया. पांच दिन बाद रांची में छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद हिंदू संगठन 'लव जिहाद' का आरोप लगा रहे हैं. अंकिता सिंह गर्ल्स हाई स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी. खर्च चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाती थी और हर महीने एक हजार रुपये कमाती थी. अंकिता बड़ी होकर पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थी. मामले में आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी एकतरफा प्यार करता था. इंकार करने पर वारदात को अंजाम दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement