Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, MoU के मसौदे के तहत अमेरिकी सैन्य बल ईरान के आस-पास के इलाकों से हट जाएंगे और नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली जाएगी. इसके बदले में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का वादा किया है.

Advertisement
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज. (Photo- ITG) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने को तैयार हो गया है. इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, दिल्ली में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. इन खबरों के अलावा, रेलवे मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली 10 कोच वाली ट्रेन को मंजूरी दे दी. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

ईरान की नाकेबंदी हटाने को तैयार अमेरिका, बदले में खुलेगा होर्मुज, जंग पर बड़ी खबर!

अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने को तैयार हो गया है. अमेरिका ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करेगा, बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोल देगा. ये दावा ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने किया. ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि उसके पास अमेरिका के साथ MoU के लिए शुरुआती गैरआधिकारिक रूपरेखा का एक मसौदा मौजूद है. 

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR, 7अक्टूबर को प्रकाशित होगी वोटर लिस्ट

दिल्ली में वोटर लिस्ट के S I R की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने कहा है कि अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 7 अक्टूबर को होगा. उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान बीएलओ घर-घर जाएंगे और मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी. 

Advertisement

Hydrogen Train: 75 की स्पीड... नो पॉल्यूशन! इस रूट पर दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

हरियाणा के जींद सोनीपत रूट से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. रेलवे मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली 10 कोच वाली DEMU ट्रेन को मंजूरी दे दी है. ये ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे के जींद से सोनीपत रूट पर चलाई जाएगी. यह ट्रेन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. इससे ट्रेन का परफॉर्मेंस बेहतर होता है.

Gold Silver Price Fall: अचानक चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सोना भी सस्ता... इतना रह गया 10 ग्राम का भाव

सोना चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. बुधवार को MCX पर वायदा कारोबार की ओपनिंग के कुछ देर बाद अचानक चांदी 4000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई. तो वहीं दूसरी ओर सोने का भाव भी फिसला है और 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड रेट 600 रुपये से ज्यादा घट गया. अब चांदी का भाव 2 लाख 66 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.

धुरंधर अब टीवी पर करेगी धमाका! 30 मई को प्रीमियर, इन चैनल्स पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब टीवी पर भी धमाका मचाने को तैयार है. अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी स्टारर धुरंधर का टीवी प्रीमियर 30 मई को होने वाला है. खबर है कि तीस मई को शाम सात बजे स्टार गोल्ड, स्टार गोल्ड टू और कलर्स सिनेप्लेक्स पर धुरंधर फिल्म का प्रीमियर होगा. धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है.

Advertisement

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC में सभी पदों से दिया इस्तीफा 

पश्चिम बंगाल के बारासात से सांसद काकोली घोष ने हाल ही में TMC के बारासात जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. अब उन्होंने पार्टी में अन्य सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है. काकोली घोष ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है. हालांकि, काकोली घोष ने TMC की सदस्यता नहीं छोड़ी है और वह बारासात से सांसद बनी हुई हैं.

UPSC प्रीलिम्स 2026 का आंसर की जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. पहली बार परीक्षा खत्म होने के तीन दिन के भीतर आंसर-की जारी हुई है. GS पेपर का एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है, जिस पर अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

असम में UCC विधेयक पास, सबके लिए समान कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बनेगा

असम विधानसभा से यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पास हो गया है. उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम यह कानून लाने वाला तीसरा राज्य बन गया है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने सत्र के आखिरी दिन इस बिल को मंजूरी दिलाई. वहीं विपक्ष ने इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने भारी हंगामे के बीच इसे पास करा लिया.

Advertisement

थलपति विजय ने CM बनने के बाद PM मोदी से की पहली मुलाकात

तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से पहली बार मुलाकात की. यह मुलाकात आज शाम करीब साढ़े चार बजे सेवा तीर्थ कार्यालय में हुई. दोनों नेताओं के बीच ये मीटिंग करीब 25 मिनट तक चली. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु की उन मांगों को लेकर बात की, जो केंद्र सरकार के सामने काफी लंबे समय से पेंडिंग हैं. 

ऐश्वर्या राय-आल‍िया नहीं कान्स में चमके दीपक तिजोरी, जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दीपक तिजोरी को कान्स में फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है. उन्हें यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड डायरेक्टर जो राजन के डायरेक्शन में बनी शॉर्ट फिल्म Echoes Of Us में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मिला है. इस शॉर्ट फिल्म को एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इससे यूलिया वंतूर ने भी एक्टिंग डेब्यू किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »