PM मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था. 40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम मोदी लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए. गाज़ा में सीज़फायर लागू होने के बावजूद शनिवार को हुए इज़रायली हवाई हमलों में दो बच्चों और अल जज़ीरा के एक कैमरामैन सहित करीब 6 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली हाईकोर्ट ने CJI और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई जा रही झूठी और अपमानजनक ख़बरों पर कड़ा रुख अपनाया है. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न, हजारों लोगों ने PM मोदी के साथ किया योगासन
PM मोदी ने रविवार को कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. यह कार्यक्रम 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था. 40 मिनट के इस सेशन के दौरान पीएम मोदी लोगों के बीच घूमते हुए नजर आए. वे योग के नियमों का पालन होते हुए ध्यान से देख रहे थे और यह पक्का कर रहे थे कि उन्हें सही तरीके से किया जा रहा है.
सीजफायर के बावजूद गाजा में अटैक, बच्चे और Al Jazeera के कैमरापर्सन की मौत
गाज़ा में सीज़फायर लागू होने के बावजूद शनिवार को हुए इज़रायली हवाई हमलों में दो बच्चों और अल जज़ीरा के एक कैमरामैन सहित करीब 6 लोगों की मौत हो गई. ये मौतें इज़रायल और हमास के बीच अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद हुईं. इस हमले के के बाद इज़रायली सेना ने कहा कि वह एक घटना की जांच कर रही है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने CJI और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई जा रही झूठी और अपमानजनक ख़बरों पर कड़ा रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 24 घंटे के अंदर आपत्तिजनक पेजों, लेखों और पोस्ट्स हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने केंद्र को भी इंटरनेट पोर्टल्स पर फैलाई जा रही फर्ज़ी ख़बरों को हटाने का निर्देश दिया.
कप्तान शुभमन गिल ने जीता दिल... अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज जीत इन्हें थमाई ट्रॉफी, VIDEO
भारतीय टीम ने शनिवार को अफ़गानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ के आखिरी मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ 3-0 से अपने नाम कर ली है. चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए अफ़गानिस्तान ने 219 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 128 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शुभमन के नेतृत्व में भारतीय टीम की ये पहली ODI सीरीज जीत है.
आज बदले की बारी! वैभव सूर्यवंशी फाइनल में तूफान मचाने को तैयार, सामने श्रीलंकाई टीम
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज़ का खिताबी मुकाबला आज दांबुला में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और एक-दूसरे के खिलाफ दोनों टीम एक-एक मैच जीत चुकी हैं. दांबुला की पिच आमतौर पर शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को मदद मिलने लगती है.
जेडी वेंस रवाना, ईरानी डेलिगेशन पहुंचा... US-ईरान डील पर स्विट्जरलैंड में बड़ा मंथन
अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को ज़मीन पर उतारने के लिए स्विट्ज़रलैंड के ब्यूर्गेनस्टॉक में रविवार से अहम शांति वार्ता शुरू होने जा रही है. अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन से स्विट्ज़रलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं मोहम्मद बाघेर गलिबाफ के नेतृत्व वाला ईरानी प्रतिनिधिमंडल स्विट्ज़रलैंड पहुंच चुका है.
ब्रिटेन PM स्टार्मर आज कर सकते हैं इस्तीफे का ऐलान, बागी हुए अपनी ही पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. माना जा रहा है कि वो अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए पद छोड़ने की पूरी समय-सीमा भी देश के सामने रख सकते हैं. दूसरी तरफ सरकारी सूत्रों ने इन दावों को खारिज किया है. उनका कहना है कि पीएम स्टार्मर का पूरा ध्यान अभी देश चलाने और अपने काम पर केंद्रित है.
aajtak.in