Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर आज तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. इस बीच नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले सवाल उठाया है कि CP ही क्यों, यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह.

Advertisement
CJP Tiranga Yatra CJP Tiranga Yatra

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि विरोध-प्रदर्शन के लिए कनॉट प्लेस ही क्यों? वहीं, दिल्ली में आज प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

Advertisement

CJP Tiranga Yatra Live: 'हमें जीने-खाने दो...', CJP की तिरंगा यात्रा से पहले व्यापारियों ने उठाए सवाल, बोले- कनॉट प्लेस ही क्यों?

CJP के संस्थापक अभिजीत ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. 

37 की उम्र में इस भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, वर्ल्ड कप फाइनल में काटा था गदर 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. पूनम राउत ने भारतीय महिला टीम के लिए 73 ओडीआई मैचों में 34.83 के एवरेज से 2299 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 15 अर्धशतक निकले.  टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 35 मैच खेलकर 719 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे.

Advertisement

बीजेपी मुख्यालय में अब रोज होगी कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लगेगी ड्यूटी 

बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब पार्टी मुख्यालय में हर दिन राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और नियमित रूप से मल्टीपरपज हॉल में जनसुनवाई करेंगे. नई व्यवस्था के तहत बीजेपी मुख्यालय में प्रतिदिन दो राष्ट्रीय महासचिव और दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे. 

फोर्ट हूड हमले के दोषी को मौत की सजा, ट्रंप बोले- लाइव प्रसारण नहीं होगा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 2009 में फोर्ट हूड सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी करने वाले निदाल मलिक हसन की मौत की सजा का लाइव प्रसारण नहीं होगा. ट्रंप का कहना है कि हसन को तय कार्यक्रम के मुताबिक, फायरिंग स्क्वॉड से मौत की सजा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के करीबी परिजन चाहें तो मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई देख सकेंगे.

हमलों के बीच सऊदी अरब में फंसे लोग कैसे निकलें, भारतीय दूतावास ने जारी किया वीडियो मैसेज 

सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों के बीच भारत के राजदूत ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक अहम वीडियो मैसेज जारी किया है. उन्होंने बताया कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जिसके परिवार के संपर्क में अधिकारी लगातार बने हुए हैं. उन्होंने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से शांत और अलर्ट रहने की अपील की है.

Advertisement

स्टैंडअप कॉमेडियंस पर बड़ी कार्रवाई, अश्लील बातें बोलना पड़ा महंगा, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन 

कॉमेडियन हर्ष गुजराल और मधुर विरली को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन भेजा है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कॉमेडी शो में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. दोनों कॉमेडियनों को 19 अक्टूबर को पूछताछ के लिए साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है.अभी यह साफ नहीं है कि किस जोक या स्टैंड-अप परफॉरमेंस की वजह से यह शिकायत दर्ज कराई गई है.

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में बढ़ी सर्दी... पढ़ें मौसम पर हर अपडेट 

मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर बना रह सकता है. पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है.

'दिल्ली पुलिस मुझे हिरासत में ले सकती है', CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके का दावा 

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं. अभिजीत का आरोप है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी उनके घर की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली पुलिस उन्हें आज शुक्रवार सुबह हिरासत में ले सकती है. CJP ने शुक्रवार को तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Advertisement

दिल्ली में आज कहां-कहां लग सकता है जाम? घर से निकलने से पहले जान लें एडवाइजरी 

दिल्ली में आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है. 

SIR पर सियासी बवाल के बीच SSR की एंट्री, चुनाव आयोग 17 राज्यों में शुरू करेगा प्रोसेस 

17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR के बाद मतदाता सूची में अपडेट के लिए विशेष संक्षिप्त संशोधन यानि SSR कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है. जिन राज्यों में अगले साल या उसके बाद विधान सभा चुनाव होने ​हैं, ऐसे 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »