कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.
वहीं, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते.
NDTA ने कहा, 'कृपया हमें शांति से अपनी आजीविका कमाने दें. त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. CP के मार्केट एरिया में बाधा न डालें और सार्वजनिक सेवाओं में रुकावट न पैदा करें. इससे आम जनता को परेशानी होती है और कारोबार के साथ-साथ सरकारी रेवेन्यू का भी नुकसान होता है.'
बता दें, CJP तिरंगा लहराकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताना चाहती है. यह विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर है.
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देकर लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है. पुलिस के मुताबिक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं. NDMC ने भी प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है. वहीं, मुंबई में भी CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले आजाद मैदान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
मुंबई के आजाद मैदान में CJP को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तिरंगा यात्रा निकालने की इजाजत दी गई है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे संभाला जा सके. CJP के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मैदान के अंदर ही विरोध प्रदर्शन करेंगे और सड़कों पर नहीं उतरेंगे. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. (Input: Dipesh Tripathi)
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने 14 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में होने वाली ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली को लेकर चिंता जताई थी.
(Input: Arvind Ojha)
आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है. दोपहर 3 बजे से कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी ले लें. सफर के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि रास्ते में जाम की वजह से परेशानी न हो. जहां तक संभव हो, लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. पुलिस ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर मौजूदा हालात के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है.
दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला जाना है. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. यह प्रदर्शन पार्टी के दो नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदी लागू है.
CJP ने बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस से इजाजत मांगी थी. पुलिस ने इजाजत देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि हाईकोर्ट ने बेंगलुरु में केवल फ्रीडम पार्क में ही विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है. यह विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह है. हाईकोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में किसी और जगह पर विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता. (Input: Nagarjun)
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देकर लोगों से मार्च से दूर रहने को कहा है. पुलिस के बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं. NDMC ने भी प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है.
अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी उनके घर की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई कि दिल्ली पुलिस उन्हें आज शुक्रवार सुबह हिरासत में ले सकती है.
अभिजीत दिपके के कनॉट प्लेस के के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के आह्वान के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पर तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. CJP ने अपने समर्थकों और आम लोगों से शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की है. कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है.
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले एक बयान जारी किया है. NDTA ने सवाल उठाया है कि CP ही क्यों? यह एक सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और मार्केट एरिया है, न कि विरोध प्रदर्शन की जगह. उन्हें विरोध करने का अधिकार है, तो हमें भी अपनी आजीविका कमाने का अधिकार है. वे विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गई जगहों पर जाकर प्रदर्शन क्यों नहीं करते.