Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पिता के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद मुल्क को पहली बार संबोधित किया है. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की जीत को लेकर उठ रहे सवालों पर हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. (Photo: Social media) वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. (Photo: Social media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश अचानक कम हो गई है. 11 जुलाई को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के करीब 70-80% हिस्से पर बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश वाले बादल नहीं दिखे. बेंगलुरु की स्पेस स्टार्टअप एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीस ने देश का पहला फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन रॉकेट इंजन बनाया है. पढ़ें बड़ी खबरें...

Advertisement


1. वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जार

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन का राहत बचाव अभियान शुरू हो गया. फिलहाल भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

2. लापता हो गया मॉनसून... 70-80% भारत के ऊपर नहीं दिख रहे बारिश वाले बादल

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश अचानक कम हो गई है. 11 जुलाई को सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के करीब 70-80% हिस्से पर बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश वाले बादल नहीं दिखे. ऐसा तब हुआ है, जब 9 जुलाई को मॉनसून पूरे देश में पहुंच चुका था. इसकी वजह पश्चिमी प्रशांत महासागर में बना एक ताकतवर चक्रवात बताया जा रहा है.

3. नेवी चीफ Exclusive: 'आत्मनिर्भरता बढ़ाना वक्त की जरूरत', एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बताईं नौसेना की 4 बड़ी प्राथमिकताएं

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दुनिया में इस समय युद्ध हालात को देखते हुए नौसेना की तैयारियों और प्राथमिकताओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा, अभी हमारे आसपास सुरक्षा का वातावरण अनुकूल नहीं है. उन्होंने कहा हालात खराब हो रहे हैं, इसलिए हमें अपनी क्षमता लगातार बढ़ानी चाहिए. इसी कड़ी में आईएनएस महेंद्रगिरी को शामिल किया गया है.

4. भारत की नई स्पेस छलांग! अब SpaceX वाली रॉकेट इंजन तकनीक पर बड़ा दांव

बेंगलुरु की स्पेस स्टार्टअप एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीस ने देश का पहला फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन रॉकेट इंजन बनाया है. कंपनी इस इंजन की टेस्टिंग कर रही है. दावा है कि यह दुनिया की सबसे एडवांस रॉकेट इंजन तकनीकों में से एक है. इसकी मदद से भविष्य में दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट बनाए जा सकेंगे और अधिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे जा सकेंगे.

5. 'शहीद पिता के बदले की कसम खाते हैं...', खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का पहला संबोधन

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पिता अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद मुल्क को पहली बार संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने अमेरिका-इजरायल से बदले की मांग को दोहराया है. उन्होंने कहा कि कहा कि हम यहां रहें या न रहें यह पूरा होगा और जल्द ही दुनिया भर के आज़ाद लोग इस पवित्र मिशन का हिस्सा बनेंगे.

6.  कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने सुनाया फैसला- नहीं हटेंगे वडिंग, टिकट बंटवारे पर चन्नी गुट को दिया ये भरोसा

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों के शनिवार को चंडीगढ़ में राज्य के कांग्रेस प्रभारी भूपेश सिंह बघेल से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद भूपेश सिंह बघेल ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व में कोई झगड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई.

Advertisement

7. बावी तूफान बना आफत, चीन-जापान-ताइवान में हाई अलर्ट, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द, लोगों की निकासी शुरू

जापान, ताइवान और चीन में तूफान बावी को लेकर खतरा बढ़ गया है. यह तूफान जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के पास पहुंचा, जिसके बाद तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. तूफान की वजह से जापान में कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, ताइवान में लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया और चीन के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

8. जो सचिन-कोहली नहीं कर सके, वो हरमनप्रीत कौर ने कर दिखाया, लॉर्ड्स में बना दिया 'महारिकॉर्ड'

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट, ODI और T20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा नहीं कर पाए थे. उन्होंने इग्लैंड के खिलाफ जारी इकलौते टेस्ट में 58 रनों की पारी खेलकर ये उपलब्धि हासिल की.

9. 'कुछ लोग नहीं चाहते अर्जेंटीना जीते...', मेसी की टीम की मदद कर रहा FIFA? कोच स्कालोनी ने आलोचकों पर किया पलटवार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की जीत को लेकर उठ रहे सवालों पर हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने चुप्पी तोड़ी है. स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले स्कालोनी ने अपनी टीम का खुलकर बचाव किया. उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना पर इस तरह के आरोप कोई नई बात नहीं हैं और कुछ लोग नहीं चाहते कि मौजूदा चैम्पियन दोबारा खिताब जीते.

Advertisement

10. विदेशी ट्रैक पर भारतीय स्प्र‍िंटर अन‍िमेष कुजूर का धमाका, 10.14 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में इतिहास रच दिया. अनिमेष ने वेट्जलार में आयोजित 'फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स' मीट की 100 मीटर  इवेंट में 10.14 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. यह विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय स्प्रिंटर का अब तक का सबसे तेज 100 मीटर समय है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »