जो सचिन-कोहली नहीं कर सके, वो हरमनप्रीत कौर ने कर दिखाया, लॉर्ड्स में बना दिया 'महारिकॉर्ड'

क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है, इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम की कप्तान हरमपनप्रीत कौर ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.

Advertisement
हरमनप्रीत कौर का लॉर्ड्स टेस्ट मैच बल्ले से शानदार प्रदर्शन. (Photo: Getty) हरमनप्रीत कौर का लॉर्ड्स टेस्ट मैच बल्ले से शानदार प्रदर्शन. (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लंदन,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन (10 जुलाई) इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर ने 58 रनों की शानदार पारी खेलकर ऐसा कारनामा किया, जो उनसे पहले भारत का कोई भी पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सका था.

37 साल की हरमनप्रीत कौर अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर्स भी ऐसा नहीं कर पाए थे. हरमनप्रीत ने इससे पहले इस मैदान पर वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी 50 या उससे ज्यादा रनों की इनिंग्स खेली थीं.

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शेफाली वर्मा (0 रन) और यास्तिका भाटिया (12 रन) के जल्दी आउट होने से भारत ने सात ओवरों के अंदर सिर्फ 37 रन पर दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई. जेमिमा ने 5 चौके की मदद से 38 गेंदों पर 35 रन बनाए, लेकिन उन्हें इस्सी वोंग ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरीं और उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया.

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने चौथे विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. भारतीय कप्तान ने अपनी पारी के दौरान शानदार बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करने के साथ खराब गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाया. मंधाना अपने शतक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थीं, लेकिन 83 रन बनाकर इसी वोंग की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गईं.

Advertisement

इसके बाद हरमनप्रीत ने अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया. अपना डेब्यू मैच खेल रहीं स्पिनर मैडी विलियर्स ने भारतीय कप्तान को बोल्ड किया. हरमनप्रीत के आउट होने के बाद भारतीय टीम की इनिंग्स ट्रैक से उतर गई.. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए भारत के बाकी सात विकेट सिर्फ 85 रनों के अंदर गिरा दिए. हालांकि निचले क्रम में दीप्ति शर्मा ने शानदार संघर्ष किया. उन्होंने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और स्नेह राणा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर भारत को पहली पारी में 285 रनों तक पहुंचाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »