Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत का विदेशी कर्ज-GDP अनुपात बढ़कर 20.8 फीसदी पहुंच गया है, जो एक साल पहले 19.8 फीसदी था. यानी आर्थिक विकास के साथ-साथ विदेशी उधारी का आकार भी बढ़ रहा है.

Advertisement
देश पर बढ़ा कर्ज का बोझ. (Photo: ITG) देश पर बढ़ा कर्ज का बोझ. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत का कुल विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. वहीं, केंद्र सरकार वॉट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर के सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की जांच कराएगी. इन खबरों के अलावा, ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के फ्यूनरल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद को भी न्योता मिला है. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार, RBI रिपोर्ट में खुलासा, लेकिन एक राहत की खबर भी

RBI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश का कुल विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. मार्च 2026 के आखिर तक भारत का विदेशी कर्ज बीते एक साल पहले के मुकाबले 26.3 अरब डॉलर बढ़ा है. भारत का विदेशी कर्ज़ और जीडीपी का अनुपात भी 19.8 फीसद से बढ़कर 20.8% हो गया, यानी आर्थिक विकास के साथ-साथ विदेशी उधारी का आकार भी बढ़ रहा है.

WhatsApp के नए Username फीचर की जांच करेगी केंद्र सरकार, फ्रॉड बढ़ने की आशंका

वॉट्सऐप के नए यूजरनेम फीचर को लेकर केंद्र सरकार सतर्क है. सरकार को आशंका है कि अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ तो ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी पहचान वाले मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए वो इसके सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की जांच कराने की तैयारी में है. वॉट्सऐप के नए फीचर में अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी किसी दूसरे यूजर से बात कर सकेंगे.

Advertisement

ईशान किशन का बड़ा धमाका, ICC रैंकिंग में नंबर-1 के स‍िंहासन पर किया कब्जा, अभिषेक शर्मा से छिना ताज

ईशान किशन ने ICC टी ट्वेंटी इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल किया है. ईशान ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की. अभिषेक करीब एक साल से टॉप काबिज थे. ईशान अब उनसे 7 प्वॉइंट्स आगे निकल गए हैं. विराट, सूर्यकुमार और अभिषेक शर्मा के बाद ऐसा करने वाले ईशान भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

Himachal Rain: घरों में घुसा मलबा, चंबा-तीसा हाईवे बंद... हिमाचल में भारी बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश के चंबा में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाली के पास भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आकर गिरने से रास्ता बंद हो गया है, जिससे करीब 25 पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई है. प्रशासन और राहत बचाव टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम कर रही हैं.

दिल्ली-यूपी को केंद्र की बड़ी सौगात! ₹14,115 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

केंद्र ने 14,115 करोड़ की 2 रोड प्रोजेक्टस को मंजूरी दी है. दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली 8.1 किलोमीटर टनल 6,969.67 करोड़ रुपये में बनेगी. वहीं, यूपी में कानपुर-कबरई 242 किलोमीटर कॉरिडोर को 4 से 6 लेन बनाने के लिए 7,145 करोड़ की मंज़ूरी मिली. ये हाईवे कानपुर, हमीरपुर और महोबा से होकर गुजरेगा.

Advertisement

खामेनेई के फ्यूनरल का कांग्रेस को भी न्योता, खड़गे और सलमान खुर्शीद को बुलावा

ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के फ्यूनरल के लिए कांग्रेस को भी न्योता मिला है. मल्लिकार्जुन खड़गे और सलमान खुर्शीद को इस मौके पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. खामेनेई का फ्यूनरल 4 जुलाई से 9 जुलाई तक ईरान के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर दुनिया भर के दिग्गज उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे.

'सेना के मॉर्डनाइजेशन' पर नए सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने दिया VIJAY फॉर्मूला

एक जुलाई को जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के इकतीसवें थलसेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ़ ऑनर के बाद उन्होंने पहला संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने सेना के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश किया. आर्मी चीफ जनरल सेठ धीरज ने ड्यूटी, ऑनर और नेशन फ़र्स्ट का संकल्प दोहराते हुए सेना के आधुनिकीकरण पर ज़ोर दिया.

अब बिना तेज आवाज के उड़ेंगे सुपरसोनिक विमान? नासा के X-59 विमान ने किया बड़ा कमाल

नासा ने एक्स फिफ्टीनाइन सुपरसोनिक विमान का सफल परीक्षण किया. कैलिफोर्निया में उड़ान के दौरान विमान ने ध्वनि की गति पार की, लेकिन तेज सोनिक बूम हुआ, उसकी जगह हल्की आवाज सुनाई दी. परीक्षण के दौरान विमान ने 55,000 फीट की ऊंचाई पर करीब 1729 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की. इस विमान को नासा और लॉकहीड मार्टिन ने मिलकर बनाया है.

Advertisement

'कृत्रिम सूरज' को मिली ताकत, चीन ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मैग्नेट

चीन ने आर्टिफ़िशियल सन के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट बनाया है. इससे फ्यूचर में फ्यूजन एनर्जी की दिशा में मदद मिलेगी. आर्टिफिशियल सन एक ऐसी मशीन है जिसमें सूरज की तरह एनर्जी बनाने की कोशिश की जाती है. इसमें बहुत गर्म गैस यानी प्लाज्मा बनाई जाती है. उसे नियंत्रित करने की कोशिश होती है ताकि एनर्जी पैदा की जा सके. 

धर्म के नाम पर विदेशी चंदे में सख्ती, NGOs के लिए नई गाइडलाइन और कड़े नियम... FCRA 2.0 लागू

केंद्र ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन अमेंडमेंट एक्ट 2026 यानी FCRA 2.O के नियम लागू कर दिए हैं. अब धार्मिक जैसी अन्य गतिविधियों के लिए विदेश से मिलने वाले फंड की निगरानी पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगी. नए नियमों का मकसद विदेशी धन के उपयोग को अधिक जवाबदेह बनाना है, जिससे उसका इस्तेमाल केवल घोषित और वैध उद्देश्यों के लिए ही हो. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »