Himachal Rain: घरों में घुसा मलबा, चंबा-तीसा हाईवे बंद... हिमाचल में भारी बारिश का कहर

Chamba Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लनोट और आसपास के गांवों में भारी नुकसान हुआ है. वहीं, चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पंगोला नाली के पास मलबा गिरने से रास्ता बंद है, जिससे 25 पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

Advertisement
Chamba tissa highway closed due to heavy rain Chamba tissa highway closed due to heavy rain

विशाल आनंद

  • चंबा,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लनोट के तानी, फगड़ोग, नारद, लनोट और आसपास के गांवों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है. कई घरों में मलबा और बारिश का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

भारी बारिश के कारण गांवों के घरों और संपर्क मार्ग के आसपास मलबा जमा हो गया है. लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं. लगातार हो रही बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाली के पास भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आकर गिरने से रास्ता बंद है. जिससे करीब 25 पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई है. प्रशासन और राहत बचाव टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम कर रही हैं.

Advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए. जिन घरों और रास्तों को बारिश से नुकसान हुआ है, वहां सुरक्षा एवं राहत कार्य तेजी से किया जाए. अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा न करें. 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहना बहुत जरूरी है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »