टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे 72 साल के MLA, बल्लेबाजी करते हुए पिच पर हुए घायल

ओडिशा के नारला से विधायक भूपिंदर सिंह सोमवार को एक टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. खेल कार्यक्रम का उद्धाटन के बाद विधायक बल्लेबाजी में हाथ आजमाने लगे और इस दौरान वह पिच पर गिरने से घायल हो गए.

Advertisement
क्रिकेट खेलते हुए पिच पर गिरने से घायल हुए बीजद विधायक. क्रिकेट खेलते हुए पिच पर गिरने से घायल हुए बीजद विधायक.

aajtak.in

  • भवानीपटना (ओडिशा),
  • 26 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

बीजद विधायक भूपिंदर सिंह सोमवार को कालाहांडी जिले के बेलखंडी में एक खेल कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उद्घाटन के बाद वो क्रिकेट खेलने लगे, तभी वह पिच पर गिर गए और घायल हो गए.

इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को विधायक भूपिंदर सिंह बेलखंडी में एक खेल कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां खेल के दौरान वह गिरने से घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब नारला के विधायक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान बल्लेबाजी में अपना हाथ आजमा रहे थे, इसी दौरान वह पिच पर गिर गए और इससे उनके सिर में चोट लग गई. 72 वर्षीय विधायक को घायल अवस्था में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »