ओडिशा में हीट स्ट्रोक ने मचाया कहर, 72 घंटे में 99 लोगों की मौत से कोहराम!

ओडिशा में सनस्ट्रोक (लू) से 141 लोगों की कथित मौत के मामले सामने आए हैं. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त के अनुसार, पिछले 72 घंटों में कलेक्टरों द्वारा सनस्ट्रोक से कथित 99 मौत के मामलों की जानकारी दी गई थी. इन 99 कथित मामलों में से 20 मामलों की पुष्टि कलेक्टरों द्वारा की गई है. साथ ही अभी जिला अधिकारियों के बाद 107 कथित मामले पर जांच के लिए लंबित हैं.

Advertisement
लू से बचने के लिए लोगों ने सिर ढका स्कार्फ. (photo source @PTI) लू से बचने के लिए लोगों ने सिर ढका स्कार्फ. (photo source @PTI)

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 03 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू) से लोगों की मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं. ओडिशा में पिछले 72 घंटों में सनस्ट्रोक के कारण कथित तौर पर 99 लोगों की मौत के मामले दर्ज किए गए हैं. इन 99 कथित मामलों में से 20 मामलों की पुष्टि कलेक्टरों द्वारा की गई है. सभी 99 मामलों में से 20 मामलों की पुष्टि कलेक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम और जांच के बाद की गई है. हालांकि, दो कथित मामले सनस्ट्रोक के नहीं है.

Advertisement

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त के अनुसार, पिछले 72 घंटों में कलेक्टरों द्वारा सनस्ट्रोक से कथित 99 मौत के मामलों की जानकारी दी गई थी. जबकि इन सभी मामलों में से सनस्ट्रोक से 20 लोगों की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर की गई है. 

141 की मौत

इस गर्मी के दौरान कुल 141 कथित सनस्ट्रोक से मौत के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 26 मामलों की पुष्टि सनस्ट्रोक (लू) के कारण हुई है और 8 मामले लू के कारण नहीं हैं. अभी इस मामले में कलेक्टरों के पास 107 कथित मामले जांच के लिए लंबित हैं. वहीं, 30 मई को लू से 42 लोगों की मौत की सूचना मिली थी. हालांकि, जांच में लू से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

IMD के अनुसार, ओडिशा के सोनपुर में 2 जून को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है. टिटलागढ़ में 42.5 और बौध में 42.1 डिग्री अधितम तापमान दर्ज किया गया है.

Advertisement

अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन देशभर में लू की तीव्रता में कमी आने की आशंका है. जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुसार, अगले तीन दिन पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) में लू की स्थिति कम तीव्रता के साथ जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर पश्चिम (जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा), मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावनाएं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »