नीट पेपर लीक आंदोलन के बाद CJP की अगली रणनीति तैयार: 5 अगस्त को संभाजीनगर में कोर कमेटी की बड़ी बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी के कोर सदस्यों की एक बैठक 5 अगस्त को संभाजीनगर में होगी. पार्टी इस दौरान भविष्य के रोडमैप और आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी.

Advertisement
 5 अगस्त को संभाजीनगर में CJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक होगी. (फाइल फोटो-PTI) 5 अगस्त को संभाजीनगर में CJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक होगी. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक चले लंबे आंदोलन के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) अब अपनी आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है. पार्टी के कोर सदस्यों की एक बेहद अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होने जा रही है. इस बैठक में संगठन के भविष्य के रोडमैप और आगे की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण बैठक CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के आवास पर होगी. इसमें संगठन के मुख्य रणनीतिकार, वरिष्ठ सदस्य और अहम चेहरे शामिल होंगे. इस बैठक का मकसद देश के युवाओं और छात्रों से जुड़े नए मुद्दों की पहचान करना और आगे के आंदोलन की दिशा तय करना है.

लंबे आंदोलन के बाद कार्यकर्ताओं को मिला था ब्रेक
जंतर-मंतर पर महीने भर चले थका देने वाले विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स को एक छोटा सा ब्रेक दिया था. उनसे कहा गया था कि वे अपने-अपने घर लौटकर परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएं. 

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी कि वे अपने इलाकों में छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत करें। उनसे मिले सुझावों और विचारों को 5 अगस्त की बैठक में पेश करने को कहा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर 20 तारीख की हिंसा के पीछे कॉकरोच जनता पार्टी का क्या रोल? अभिजीत दिपके ने दिया दवाब

5 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा
बैठक के दौरान देश भर से आए कार्यकर्ताओं के सुझावों पर गहराई से मंथन किया जाएगा. इसके तुरंत बाद, 5 अगस्त को ही CJP एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अपने भावी अभियानों और भावी रणनीति का आधिकारिक ऐलान करेगी.

बैठक की तैयारियों के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने आवास पर स्थानीय लोगों, छात्रों और आसपास के जिलों से आए समर्थकों से मुलाकात की. उन्होंने रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर बच्चों और युवाओं के साथ समय बिताया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर इस खास दिन को मनाया.

अभिजीत दिपके ने बच्चों के साथ फ्रेंडशिप-डे मनाया. (फोटो-insta/@abhijeetdipke


गौरतलब है कि CJP के नेतृत्व में नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को देश भर के 'जेन-जी' Gen Z युवाओं का जबर्दस्त समर्थन मिला था. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक चले इस छात्र आंदोलन के भारी दबाव के कारण पिछले हफ्ते ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस बड़ी कामयाबी के बाद अब पूरे देश की नजरें 5 अगस्त को CJP द्वारा किए जाने वाले नए ऐलानों पर टिकी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गंदी नाली के कीड़े बन गए, मेरी चेतावनी है...', 'कॉकरोचों' पर भड़के शक्तिमान, बोले- इन्हें बाहर फेंको

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »