जंतर-मंतर पर 20 तारीख की हिंसा के पीछे कॉकरोच जनता पार्टी का क्या रोल? अभिजीत दिपके ने दिया दवाब

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुई हिंसा में अपने संगठन या समर्थकों की किसी भूमिका से इनकार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा आंदोलन को बदनाम करने की साजिश थी और इसे लेकर कई सवाल भी उठाए.

Advertisement
जंतर-मंतर पर हुए हिंसा को लेकर अभिजीत दिपके ने कहा कि पुलिस और सरकार दे इसका (Photo: PTI) जंतर-मंतर पर हुए हिंसा को लेकर अभिजीत दिपके ने कहा कि पुलिस और सरकार दे इसका (Photo: PTI)

साहिल जोशी

  • मुंबई, महाराष्ट्र,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुई हिंसा में अपनी पार्टी या समर्थकों की किसी भूमिका से साफ इनकार किया है. आजतक को दिए गए इंटरव्यू में दिपके ने कहा कि यह हिंसा जानबूझकर भाजपा द्वारा आयोजित करवाई गई थी, ताकि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम किया जा सके.

दिपके ने कहा कि हिंसा से एक रात पहले जंतर मंतर के आसपास पत्थरों से भरे ट्रक खड़े किए गए थे. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसे लेकर सवाल उठाया, तो पुलिस अधिकारियों ने पहले इसे एनडीएमसी का निर्माण कार्य से जुड़ा ट्रक बताया, लेकिन बाद में सामने आया कि वह ट्रक हरियाणा का था और एक सड़क हादसे में पकड़ा गया था.

Advertisement

दिपके ने कहा कि जिन लोगों के हाथों में डंडे और लाठियां देखी गईं, वे न तो पुलिसकर्मी थे और न ही आंदोलन से जुड़े छात्र. उन्होंने सवाल उठाया कि पारदर्शी लाठियां, जो आमतौर पर पुलिस के पास होती हैं, इन लोगों तक कैसे पहुंचीं. उन्होंने कहा कि एक महीने तक शांतिपूर्ण तरीके से चले आंदोलन में अचानक उसी दिन हिंसा होना संयोग नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: Exclusive: 'कोई राजनीतिक पार्टी जॉइन नहीं करेंगे, बनाएंगे रिस्पॉन्स ग्रुप', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने भविष्य की रणनीति का किया खुलासा

दिपके ने कहा कि हिंसा के बाद पुलिस ने दिल्ली में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 2,638 लोगों की पहचान की बात कही थी. उन्होंने सवाल किया कि जब हिस्ट्रीशीटर और पहले से पहचाने गए अपराधी खुलेआम घूम रहे थे, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है. उन्होंने कहा कि पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, इसलिए इसकी जवाबदेही सरकार की बनती है, न कि प्रदर्शनकारी छात्रों की.

Advertisement

दिपके ने कहा कि उन्होंने आंदोलन की शुरुआत से ही आगाह किया था कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग प्रदर्शन को बिगाड़ने के लिए भेजे जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिजनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है, जिसमें प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा की बात कही गई है. दिपके ने दोहराया कि इस हिंसा की साजिश आंदोलन को कमजोर करने के मकसद से रची गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »