मुंबई में सीवर में गिरे तीन लोग, दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीवर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स की हालत गंभीर है. सीवर में तीन लोगों के गिरने के बाद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और उन्हें बाहर भी निकाला लेकिन दो लोगों को नहीं बचाया जा सका. यह सीवर एक ठेकेदार द्वारा बनाए गए पब्लिक टॉयलेट से 15 फीट नीचे है.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 22 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में एक सीवर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी मुंबई के मलाड में 15 फुट गहरे भूमिगत सीवर के चैंबर में गिरने से एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों की जान चली गई.

अधिकारी ने बताया कि यह घटना अंबुजवाड़ी में अब्दुल हमीद रोड पर गेट नंबर 8 पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. उन्होंने कहा, 'तीन लोग भूमिगत नाली के चैंबर में गिर गए, जो एक ठेकेदार द्वारा बनाए गए पब्लिक टॉयलेट से 15 फीट नीचे है. राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज केवट और बिकास केवट के रूप में की गई है, जबकि रामलगन केवट की हालत गंभीर है. मालवणी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी अधव ने कहा, "तीनों मजदूर हैं और उन्हें सीवर नाली साफ करने के लिए अनुबंधित किया गया था. हमने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर एक्सीडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और आगे की जांच कर रहे हैं."

इससे पहले बीते साल दिसंबर महीने में ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया था. हमीरपुर में सीवर में गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई थी. सीवर टैंक का ढक्कन टूटने से दो भाई सीवर टैंक में गिर गए थे. टैंक में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई थी. लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक भाइयों में एक सिपाही था, जबकि दूसरा ग्राम पंचायत सदस्य था. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »