मुंबई: भारी बारिश के बीच गिरी चार मंजिला इमारत, मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार को बड़ा हादसा हो गया. मानखुर्द इलाके में चार मंजिलाचाल का हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं कुर्ला में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित रहीं, कई फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं.

Advertisement
 मुंबई में मूसलाधार बारिश जनजीवन बुरी तरह प्रभावित. (Photo: Reuters) मुंबई में मूसलाधार बारिश जनजीवन बुरी तरह प्रभावित. (Photo: Reuters)

मोहम्मद एजाज खान

  • मुंबई,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक बहुमंजिला चाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रात करीब 8:30 बजे मानखुर्द के जनता नगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे चाल नंबर-5 में हुई. मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई. बीएमसी ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया. घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया गया. लेकिन उन्हें जब तक बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement

मुंबई में हुई रविवार को मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब एक घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा. कई सड़कों पर जलभराव हो गया और शहरभर में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी थी. शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के भीतर 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई.

यह भी पढ़ें: मुंबई में मॉनसून के अलग-अलग रंग: कहीं सड़कों पर सैलाब, कहीं बारिश का जश्न, PHOTOS

मॉनसून की बेतहाशा बारिश से मुंबई बे​हाल

खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों पर भी असर पड़ा. सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि विभिन्न एयरलाइंस की 13 आने वाली उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया. मौसम सामान्य होने के बाद सभी डायवर्ट की गई उड़ानें वापस मुंबई पहुंचीं. इसी बीच भारी बारिश के दौरान कुर्ला इलाके में पेड़ गिरने से एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. 

Advertisement

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12:40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास हुई. मृतक की पहचान यूनुस कुंडावाला के रूप में हुई है. पेड़ गिरने के बाद उन्हें मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना 30 जून को चेंबूर में हुए हादसे के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, तेज हवाओं-ऊंची लहरों के बीच गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने बांद्रा इलाके में भी एक पेड़ गिरता दिखाई दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ. बीएमसी के ऑटोमैटिक रेन गेज नेटवर्क के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे तक के 24 घंटों में मुंबई के कई इलाकों में 200 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »