Advertisement

महाराष्ट्र

मुंबई में मॉनसून के अलग-अलग रंग: कहीं सड़कों पर सैलाब, कहीं बारिश का जश्न, PHOTOS

aajtak.in
  • मुंबई,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:34 PM IST
  • 1/8

मुंबई की सड़कों पर भारी जलभराव के बाद लोग छतरियां तानकर काम पर निकलने को मजबूर हैं. घुटनों तक भरे पानी के बीच पैदल चलना किसी चुनौती से कम नहीं है.

(Photo- PTI)
 

  • 2/8

इस तस्वीर में रास्ता पूरी तरह से समंदर में तब्दील नजर आ रहा है. कारें और दूसरी गाड़ियां बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

(Photo- PTI)
 

  • 3/8

एक तरफ जहां गाड़ियां और डिलीवरी बॉय पानी को चीरते हुए आगे बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चे इस जलभराव को स्विमिंग पूल मानकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

(Photo- PTI)

Advertisement
  • 4/8

कम विजिबिलिटी और भारी बारिश के बीच बाइक और स्कूटी सवार अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़कों पर जमा पानी के बीच से रास्ता तलाश रहे हैं.

(Photo- PTI)

  • 5/8

तेज हवाओं के कारण मुंबई के एक इलाके में भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलों पर गिर गया, जिससे गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

(Photo- PTI)
 

  • 6/8

पेड़ गिरने की वजह से रविवार को दो लोगों की मौत भी हो गई है. इस तस्वीर में एक बड़ा पेड़ पूरी सड़क को ब्लॉक किए हुए है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.

(Photo- PTI)

Advertisement
  • 7/8

सड़कों पर जमा बरसाती पानी के बीच से जब गाड़ियां गुजर रही हैं, तो पानी की ऊंची बौछारें उठ रही हैं. ये नजारा देखने में जितना खूबसूरत है, गाड़ी चलाने वालों के लिए उतना ही जोखिम भरा है.
(Photo- PTI)
 

  • 8/8

मुंबई की बारिश और मरीन ड्राइव का साथ बेहद पुराना है. मुश्किलों के बीच मस्ती का नजारा बेहद दिलचस्प है. समंदर से टकराकर आतीं ऊंची लहरों के बीच भीगते हुए लोग हाथ फैलाकर मॉनसून का खुलकर स्वागत कर रहे हैं.

(Photo- PTI)

Advertisement
Advertisement