4 दोस्त समंदर में नहाने उतरे... दो लौट आए, एक की मौत हो गई, चौथे की तलाश अब भी जारी

महाराष्ट्र में पालघर जिले के मशहूर अर्नाला बीच पर समंदर में नहाने गए चार किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा अब भी लापता है. अधिकारियों ने बताया कि तेज लहरों की वजह से हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लाइफगार्ड की टीमें लापता किशोर की तलाश में जुटी हैं.

Advertisement
समंदर में डूबने से किशोर की मौत. (Photo: Representational) समंदर में डूबने से किशोर की मौत. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मुंबई/पालघर,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

घूमने गए थे. बीच पर मस्ती कर रहे थे. फिर चारों दोस्तों ने सोचा कि थोड़ा समंदर में भी उतरते हैं. लेकिन कुछ ही मिनटों में सब कुछ बदल गया. तेज लहरों ने चारों को अपनी तरफ खींच लिया. दो लड़के किसी तरह बच गए, लेकिन बाकी दो समंदर में लापता हो गए. अगले दिन एक का शव मिला, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर जिले के मशहूर अर्नाला बीच का है. गुरुवार की दोपहर मुंबई से सटे विरार इलाके में चार नाबालिग दोस्त समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन अचानक समुद्र की तेज धाराओं में फंस गए और पानी में चले गए.

यह भी पढ़ें: सूरत में 15 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, बिना अनुमति खोदे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से गई जान

इस दौरान बीच पर मौजूद लाइफगार्ड ने हालात बिगड़ते देख तुरंत रेस्क्यू शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी दो लड़के लहरों में ओझल हो चुके थे. इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. शुक्रवार सुबह खोज अभियान के दौरान 17 वर्षीय अयान जाकिर हुसैन का शव बरामद कर लिया गया. वहीं, उसका 17 साल का दोस्त अब भी लापता है. उसकी तलाश जारी है.

Advertisement

पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम के मुताबिक, राजस्व विभाग, पुलिस और स्थानीय लाइफगार्ड की टीमें मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. लेकिन ऊंची ज्वार, तेज लहरें और खराब मौसम राहत कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही समुद्र की स्थिति नॉर्मल होगी, खोज अभियान और तेज किया जाएगा.

बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

मानसून के दौरान समुद्र की धाराएं अचानक तेज हो जाती हैं. कई बार किनारे के पास पानी शांत दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही दूरी पर तेज धार गहरे पानी में खींच लेती है. यही वजह है कि प्रशासन बार-बार खराब मौसम में समुद्र में न उतरने की सलाह देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »