दोस्त की शादी में डांस करते-करते गिरा युवक, हो गई मौत- VIDEO

चंद्रपुर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई. शुरू में लोगों को लगा कि वह डांस करते-करते थक गया है, इसलिए बैठ गया है.

Advertisement
युवक, जिसकी दोस्त की शादी में डांस करते-करते हुए मौत. (Photo: Screengrab) युवक, जिसकी दोस्त की शादी में डांस करते-करते हुए मौत. (Photo: Screengrab)

विकास राजूरकर

  • चंद्रपुर,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक बेहद हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. खुशियों और जश्न के बीच एक परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. यहां गोंडपिपरी तहसील के फुर्डीहेटी गांव में एक शादी समारोह के दौरान 25 वर्षीय युवक की डीजे की धुन पर डांस करते-करते अचानक मौत हो गई. जिससे शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.

Advertisement

मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त की शादी में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुआ था. गांव में शादी का माहौल था, हर तरफ हंसी-खुशी और जश्न का रंग बिखरा हुआ था. डीजे की तेज धुन पर लोग झूम रहे थे और अल्पेश भी अपने दोस्तों के साथ पूरे जोश में डांस कर रहा था. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशी का पल कुछ ही क्षणों में एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा.

डांस करते-करते गिरा और हो गई मौत

डांस करते-करते अचानक अल्पेश जमीन पर गिर पड़ा. शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों को लगा कि वह मजाक कर रहा है या थककर बैठ गया है, क्योंकि माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ था. लेकिन जब काफी देर तक उसमें कोई हरकत नहीं हुई, तो लोगों को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ. जैसे ही सच्चाई सामने आई, वहां अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

परिजन और दोस्त घबराए हुए अल्पेश को तुरंत गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस घर में कुछ समय पहले तक हंसी गूंज रही थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां और आंसू रह गए.

हार्ट अटैक से मौत की जताई जा रही आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement