महाराष्ट्र: आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे CM शिंदे, कल पुणे का दौरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज शाम एक सरकारी चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Advertisement
एकनाथ शिंदे फाइल फोटो एकनाथ शिंदे फाइल फोटो

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST
  • शनिवार को पुणे का कार्यक्रम
  • सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दिल्ली का दौरा करेंगे. एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. शिंदे ने पिछले महीने सीएम पद की शपथ ली थी. अपने दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, शिंदे शुक्रवार शाम को नई दिल्ली के लिए एक सरकारी चार्टर्ड विमान से उड़ान भरेंगे. हालांकि, दिल्ली में उनका क्या प्रोग्राम रहेगा इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है.

Advertisement

शनिवार को पुणे का कार्यक्रम
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वह शनिवार शाम को पुणे के लिए रवाना होंगे और रविवार की सुबह 'आशादी एकादशी' महा पूजा में शामिल होने के लिए पंढरपुर के मंदिर जाएंगे. सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी का एक प्रसिद्ध मंदिर है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के लिए प्रमुख हिंदू त्योहार 'आशादी एकादशी' पर मंदिर में सुबह की प्रार्थना में शामिल होने होना बहुत पुरानी परंपरा रही है.

शिंदे का यह दौरा शिवसेना के 15 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले हो रहा है. शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के एक वर्ग के विद्रोह के परिणामस्वरूप पिछले महीने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी. 

Advertisement

विधायकों को अयोध्या लेकर जाएंगे शिंदे
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने और फ्लोर टेस्ट जीतने के बाद एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया था कि वे सभी विधायकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे. शिंदे ने कहा था कि विधायकों को अयोध्या जाने से रोका गया. अब मैं उन सभी को विधायकों लेकर अयोध्या जाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि हम कौन हैं और हम किसके लिए लड़ रहे हैं. हम हिंदुत्व के लिए लड़ रहे हैं. हमें सत्ता पाने का कोई लालच नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »