Mumbai: डीजल के गोदाम में लगी भीषण आग... दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं सिलेंडर ब्लास्ट की आवाजें

मुंबई के राम मंदिर इलाके में स्थित आसमी इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम और स्क्रैप मैटेरियल की दुकानें हैं. सिलेंडर ब्लास्ट की भी आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं.

Advertisement
डीजल के गोदाम में लगी भीषण आग डीजल के गोदाम में लगी भीषण आग

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई ,
  • 24 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

मुंबई के राम मंदिर इलाके में स्थित आसमी इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम और स्क्रैप मैटेरियल की दुकानें हैं. सिलेंडर ब्लास्ट की भी आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है. 

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं. जिस जगह यह आग लगी है उसी के पास ही राम मंदिर ब्रिज है, जो मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एसवी रोड को कनेक्ट करता है. इस ब्रिज को यातायात के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है. 

Advertisement

इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम में लगी आग

इस इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम और स्क्रैप मैटेरियल की दुकानें हैं. यह आग कैसे लगी अब तक कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. बता दें, अब से कुछ समय पहले गोरेगांव में एक हाई राइज बिल्डिंग में लाग लग गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »