डीजल के लिए मची भगदड़! कैन लेकर पेट्रोल पंप पर टूट पड़े लोग, VIDEO वायरल

बुलढाणा जिले के लोणार स्थित कमलजा पेट्रोल पंप का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग डीजल लेने के लिए हाथों में प्लास्टिक कैन लेकर पंप की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं. बताया गया कि पंप पर डीजल खत्म हो गया था और टैंकर आने के बाद बैरिकेड हटते ही भीड़ उमड़ पड़ी. प्रशासन ने ईंधन की कमी से इनकार किया है.

Advertisement
पेट्रोल पंप बना रणभूमि!(Photo: Screengrab) पेट्रोल पंप बना रणभूमि!(Photo: Screengrab)

ज़का खान

  • बुलढाणा,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात बनने के बाद देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. इसी बीच महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर भागते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बुलढाणा जिले के लोणार शहर स्थित कमलजा पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है. बताया गया कि पेट्रोल पंप पर डीजल का स्टॉक खत्म हो गया था और लोगों को सूचना मिली थी कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल का टैंकर पहुंचने वाला है.

यह भी पढ़ें: पिता की गुमशुदगी की बेटे ने की शिकायत, पुलिस जांच में निकला कातिल

टैंकर के पंप पर पहुंचने के बाद पंप मालिक ने सुरक्षा के तौर पर करीब 50 फीट तक बैरिकेड्स लगाकर भीड़ को दूर रखा. जब तक टैंकर खाली नहीं हुआ, लोगों को पंप से दूर ही रोका गया.

बैरिकेड हटते ही पंप की ओर दौड़े लोग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही बैरिकेड्स हटाए गए, लोग हाथों में प्लास्टिक की कैन लेकर पेट्रोल पंप की ओर तेजी से दौड़ पड़े. किसी के हाथ में दो कैन दिखाई दीं तो कोई चार कैन लेकर भागता नजर आया.

Advertisement

देखें वीडियो...

इसके अलावा पेट्रोल पंप के बाहर ट्रैक्टरों की लंबी कतार भी दिखाई दी. वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

प्रशासन ने लोगों से की अपील

हालांकि जिला प्रशासन ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद वायरल वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और आगे हालात क्या होंगे, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement