परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: आरोपी अयान को लेकर गांव पहुंची पुलिस, दोस्त के घर से बरामद किए मोबाइल

अमरावती के परतवाड़ा में अश्लील वीडियो सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद को लेकर पुलिस उसके दोस्त के घर पहुंची. यहां से पुलिस ने कई मोबाइल जब्त किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि एक वीडियो में थार कार नजर आई थी, उसमें कुछ मोबाइल दिखाई दिए थे, उन्हीं को जब्त करने के लिए पुलिस ने एक्शन लिया है.

Advertisement
वीडियो में दिखी थार में नजर आए थे मोबाइल. (File Photo: ITG) वीडियो में दिखी थार में नजर आए थे मोबाइल. (File Photo: ITG)

धनंजय साबले

  • अमरावती,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद को हिरासत में लेकर गांव में जांच की और उसके दोस्त के घर से मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. वायरल वीडियो से जुड़े डिजिटल सबूत जुटाने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

पुलिस ने आज बुधवार को आरोपी अयान अहमद को पहले अचलपुर के सरमसपुरा पुलिस स्टेशन के पास से हिरासत में लिया. फिर उसे भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच इलाके में लेकर पहुंची. इस दौरान पुलिस उसे सड़कों पर घुमाते हुए उन जगहों पर भी ले गई, जहां से मामले से जुड़े अहम सबूत मिलने की संभावना थी.

Advertisement

यह पूरा मामला तब और गंभीर हो गया, जब वायरल वीडियो में दिखी थार में मौजूद मोबाइल को इस केस का अहम सबूत माना गया. इन्हीं मोबाइलों की तलाश में पुलिस आरोपी को उसके दोस्त के घर लेकर पहुंची, जहां से मोबाइल की बरामदगी की गई. पुलिस का कहना है कि ये मोबाइल इस पूरे सेक्स स्कैंडल की कड़ी सुलझाने में अहम हो सकते हैं.

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर क्राइम ब्रांच, अचलपुर के सीनियर पुलिस अधिकारी, थानेदार और भारी पुलिस बल मौजूद था. जब पुलिस आरोपी को लेकर गांव के भीतर पहुंची तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें: परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: फ्लैट से कैफे तक 'गंदा खेल', 400 रुपये में मिलती थी प्राइवेट जगह!

पुलिस ने मौके से कई मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें कथित तौर पर इस पूरे मामले से जुड़े सबूत मौजूद हो सकते हैं. अब इन मोबाइल्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कैसे बनाए गए, किन-किन लोगों तक पहुंचे और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क होने की आशंका है. इसमें डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर ब्लैकमेलिंग या अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी अयान से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा, चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स को भी खंगाला जा रहा है. जांच टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो सबसे पहले किसने रिकॉर्ड किया और किसने इसे आगे फैलाया. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली सच्चाई सामने आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement