होटल में युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी पर उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का दबाव बनाने का आरोप

अंबरनाथ के एक होटल में सिमरन पाटील नाम की युवती ने खुदकुशी कर ली. परिवार ने प्रेमी भगवान लोटे पर मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला गैर-जमानती अपराध के तहत दर्ज किया गया है.

Advertisement
युवती ने होटल में किया सुसाइड (File Photo: Mithileshkumar B Gupta/ITG) युवती ने होटल में किया सुसाइड (File Photo: Mithileshkumar B Gupta/ITG)

मिथिलेश गुप्ता

  • ठाणे,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

महाराष्ट्र के अंबरनाथ शहर में एक होटल में युवती ने खुदकुशी कर ली. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैला गई. मृतका की पहचान सिमरन पाटील के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, मृतका सिमरन पाटील आरोपी भगवान लोटे की कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे. लेकिन इस संबंध के बीच ही विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी.

Advertisement

मृतका के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि भगवान लोटे सिमरन पर अवैध मनी लॉन्ड्रिंग का काम करने के लिए दबाव बना रहा था. सिमरन इस तरह के काम में शामिल नहीं होना चाहती थी और नौकरी छोड़ना चाहती थी, लेकिन आरोपी लगातार उस पर दबाव डाल रहा था.

होटल के कमरे में युवती ने किया सुसाइड

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को आरोपी ने सिमरन को S3 पार्क होटल के कमरा नंबर 310 में बुलाया था. यहां पर दोनों के बीच बातचीत हुई और फोन कॉल तथा चैटिंग के जरिए सिमरन पर मानसिक दबाव बनाया गया. परिवार का आरोप है कि इसी तनाव के कारण सिमरन ने आत्महत्या का कदम उठाया. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवान लोटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. यह मामला गैर-जमानती अपराध के तहत दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

अंबरनाथ पश्चिम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शब्बीर सैयद ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement