सिंहस्थ महाकुंभ में घोटाले को लेकर कांग्रेस का शिवराज पर पोस्टर वार

कांग्रेस ने उज्जैन में हुए सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक साथ तीन पोस्टर जारी किया है. पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए सिंहस्थ के दौरान हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

Advertisement
उज्जैन सिंहस्थ में अनियमितता का आरोप उज्जैन सिंहस्थ में अनियमितता का आरोप

केशव कुमार / रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 02 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

कांग्रेस ने उज्जैन में हुए सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक साथ तीन पोस्टर जारी किया है. पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए सिंहस्थ के दौरान हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है.

कार्टून के जरिए सरकार पर निशाना
भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस ने रातोंरात एक पोस्टर लगाया. जब सुबह हुई तो भोपाल के व्यस्त रौशनपुरा चौराहे पर लगे पोस्टर पर सबकी नजरें पड़ीं. यहां कांग्रेस ऑफिस पर लगे पोस्टर में और मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कार्टून बनाया गया था.

Advertisement

सिंहस्थ में हुए घोटाले का आरोप कांग्रेस ने विधानसभा में भी उठाया था. उन्ही आरोपों को तीन अलग-अलग कार्टूनों के जरिए कांग्रेस ने पोस्टर बनाकर अपने दफ्तर के बाहर लगा दिया. कांग्रेस ने सबसे पहले कार्टून में शिवराज और नरोत्तम मिश्रा को रेट लिस्ट के साथ दिखाया. इसमें सिंहस्थ के दौरान तय कीमत से ज्यादा रकम चुकाने पर सरकार पर सवाल खड़ा किया.

दूसरे कार्टून में शिवराज सिंह चौहान को एक मंदिर के सामने बैठा दिखाया गया, जिसमें वो भगवान से बोल रहे हैं कि आपने मुझे करोड़ों दिए हैं तो मैं भी करोड़ों शिवलिंग बनवाऊंगा. इस कार्टून के जरिए में हुए शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम पर भी कटाक्ष किया. सबसे आखिरी कार्टून में सीएम शिवराज सिंह और मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बाबा के भेष में एक अखाड़े में बैठा दिखाया गया. इसपर बकायदा बाबा घोटालानंद अखाड़ा लिखा था.

Advertisement

निगम के दस्ते ने हटाया पोस्टर
मामले की भनक लगते ही भोपाल नगर निगम की टीम रौशनपुरा चौराहे पर पहुंची और पोस्टर को उतारा. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे, लेकिन उनको पुलिस अपने साथ ले गई. इसके बाद निगम की टीम ने पोस्टर को उतार दिया. कांग्रेस ने इसे पहले चोरी और फिर सीनाजोरी कहा. युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने की सीबीआई जांच की मांग की.

बीजेपी का पलटवार
बीजेपी ने पूरे प्रकरण पर कांग्रेस पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया. बीजेपी नेता और एमपी के वित्तमंत्री जयंत मलैया ने कहा कि कांग्रेस के सभी आरोपों का जवाब सरकार अगले विधानसभा सत्र में देगी. मलैया ने कहा कि कांग्रेस कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »