राज्यसभा चुनावः CM सोरेन से मिले कांग्रेस नेता, अपने उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस को जीत सुनिश्चित करने के लिए 12 वोट की जरूरत है. पार्टी के पास अपने 16 विधायक ही हैं. ऐसे में ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने नंबर जुटाने की कोशिशें तेज कर दी हैं.

Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक नासिर हुसैन के साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश प्रभारी भी पहुंचे थे सीएम हाउस (Photo: ITG) राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक नासिर हुसैन के साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश प्रभारी भी पहुंचे थे सीएम हाउस (Photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. वोटिंग 18 जून को होनी है और इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. कांग्रेस ने प्रणव झा को उतारा है और अब पार्टी प्रणव झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक्टिव हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रणव झा के लिए समर्थन मांगा है. कांग्रेस नेताओं का दल नासिर हुसैन की अगुवाई में सीएम सोरेन से मुलाकात की.

Advertisement

राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है. नासिर हुसैन के साथ ही अजय शर्मा, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ ही राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा भी सीएम सोरेन से मिलने पहुंचे थे. कांग्रेस नेताओं ने सीएम सोरेन से राज्यसभा चुनाव में प्रणव झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्थन की अपील की.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खड़गे ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, कहा- मेरा 13वां चुनाव था

गौरतलब है कि सूबे की दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस से प्रणव झा के साथ ही सीएम सोरेन की पार्टी जेएमएम से बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवाणी मैदान में हैं. राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 28 वोट की जरूरत है. जेएमएम के 34 विधायक हैं. ऐसे में देखें तो पार्टी के पास अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के बाद भी छह सदस्यों के वोट बचेंगे. वहीं, कांग्रेस के पास अपने 16 विधायक हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "पीएम मोदी ने हर जगह अपने लोग बैठाए", मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द पर भड़के खड़गे

कांग्रेस को 12 वोट की और जरूरत होगी. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चार, लेफ्ट के दो विधायकों को मिला लें तो संख्या 22 पहुंचती है. ऐसे में कांग्रेस को अगर जीत सुनिश्चित करनी है, जेएमएम के छह विधायकों का वोट महत्वपूर्ण हो जाता है. कांग्रेस जीत और हार के बीच निर्णायक स्थिति में जेएमएम विधायकों के हर एक वोट का महत्व समझ रही है और यही वजह है कि पार्टी एकमुश्त वोट पाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »