सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार पति, पत्नी और चार बच्चों की मौत

सिमडेगा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. अघरमा के पास पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई. हादसे में पति-पत्नी और बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं.

Advertisement
सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 6 की मौत (Photo: representational image) सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार 6 की मौत (Photo: representational image)

सत्यजीत कुमार

  • सिमडेगा,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

झारखंड में सिमडेगा जिले के अघरमा के समीप बुधवार को एक स्कॉर्पियो वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी. एक और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी. 

अब तक मृतकों की संख्या 6 हो गयी है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग लोहरदगा से लसिया की ओर किसी के यहां जा रहे थे. इसी दौरान अघरमा के पास वाहन के चालक ने गाड़ी पे नियंत्रण खोय दिया. गाड़ी सीधे जाकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घटना की सूचना मिलते ही सिमडेगा विधायक भूषण ने मौके पर पहुंचकर अपने दिशा निर्देश में राहत कार्य शुरू करवाया तथा घायलों को रिम्स भिजवाया.

वहीं घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची,जिससे घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने में देरी हुई.
 
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथमद्रष्ट्या प्रतीत होता है की चालाक ने वाहन पर अपना. नियंत्रण खो दिया था जिससे गाड़ी जाकर सीधे पेड़ से जाकर टकरा गई और दुर्घटना हो गई. शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »