झारखंड में आज 11 बजे से निकलेगी 'भर्ती सुधार यात्रा', देवेंद्र महतो का नया ऐलान

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र महतो की ‘भर्ती सुधार यात्रा’ सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी. इसी दिन JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी.

Advertisement
झारखंड में भर्ती सुधार यात्रा का आज से आगाज. (Photo: PTI) झारखंड में भर्ती सुधार यात्रा का आज से आगाज. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:57 AM IST

झारखंड में सरकारी भर्तियों में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप लेने जा रहा है. देवेंद्र महतो ने सोमवार सुबह 11 बजे से पूरे राज्य में 'भर्ती सुधार यात्रा' शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है. इस मुहिम का मुख्य मकसद JPSC और JSSC जैसी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं को पारदर्शी माहौल देना है.

Advertisement

देवेंद्र महतो का कहना है कि राज्य के युवा पिछले 26 वर्षों से भर्ती सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार, पेपर लीक, धांधली और राजनीतिक संरक्षण से त्रस्त हैं. इसका सबसे बुरा असर उन लाखों मेहनती युवाओं पर पड़ा है जो सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि छात्र पिछले एक महीने से 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान' चला रहे हैं. अब इसे निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी यात्रा निकाली जा रही है.

हर जिले में पहुंचेगी छात्रों की टोली

सोमवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाली यह यात्रा राज्य के सभी जिलों तक पहुंचेगी. इस दौरान अलग-अलग जिलों के छात्रों को एकजुट कर परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की मांग उठाई जाएगी. उनका दावा है कि यात्रा को लेकर राज्य के युवाओं में काफी उम्मीद है. उन्हें भरोसा है कि यह मुहिम भर्ती व्यवस्था में बदलाव की मांग को मजबूती देगी.

Advertisement

JPSC मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सड़कों पर इस आंदोलन के आगाज के साथ ही आज सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर भी टिकी हैं. दरअसल, JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज पीटी परीक्षा-2025 में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है. देश की सबसे बड़ी अदालत आज इस याचिका पर अहम सुनवाई करने जा रही है. एक तरफ युवा सड़क पर उतरकर हक मांगेंगे, तो दूसरी तरफ अदालत में भी परीक्षा विवाद का भविष्य तय होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »