सोनीपत में दीवार को लेकर भिड़े दो गुट... बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

हरियाणा के सोनीपत में दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. इस दौरान झगड़े में बुजुर्ग पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. परिजनों ने इस घटना को हत्या का मामला बताया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है.

Advertisement
घटना को लेकर पूछताछ करती पुलिस. (Screengrab) घटना को लेकर पूछताछ करती पुलिस. (Screengrab)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 05 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में रविवार की देर शाम दो गुटों के बीच दीवार को लेकर विवाद हो गया. इसमें एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान फेरू के रूप में हुई है. परिजनों ने पड़ोस के युवक और उसके परिजनों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मुरथल निवासी फेरू का पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ मकान की साझी दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी इस दीवार को लेकर कहासुनी और तनातनी हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटपूतली विधायक के बेटे की दबंगई, थाने में घुसकर आरोपी को छुड़ाया, आबकारी टीम से की मारपीट

रविवार की देर शाम एक बार फिर विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. फेरू के भतीजे ने बताया कि पड़ोस के युवक व उसके परिजनों ने झगड़े के दौरान बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए. उन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का मामला है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी और दीवार को लेकर पड़ोसियों में गहरा विवाद था.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच अधिकारी एसआई बृजपाल सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल मृतक के शरीर पर किसी गंभीर बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है. पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »