घर से निकली BTech स्टूडेंट... टूट पड़ा पड़ोसी का जर्मन शेफर्ड, सीसीटीवी में कैद हुई फरीदाबाद की घटना

फरीदाबाद के सेक्टर-37 में पालतू कुत्ते को घुमाने निकली BTech छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने हमला कर दिया. छात्रा के पिता का कहना है कि कुत्ते ने तीन जगह काटा, जिनमें दो जगह टांके लगाने पड़े. पुलिस ने कुत्ते के मालिक और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Advertisement
कुत्ते ने बीटेक छात्रा पर किया हमला. (Photo: Screengrab) कुत्ते ने बीटेक छात्रा पर किया हमला. (Photo: Screengrab)

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

फरीदाबाद में सुबह के वक्त अपने पेट डॉग को घुमाने निकली बीटेक की छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड ने अटैक कर दिया. छात्रा ने अपने पेट डॉग को गोद में उठाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन जर्मन शेफर्ड ने उसकी दाईं बाजू और अन्य कई जगहों पर काट लिया. आवाज सुनकर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे कुत्ते को अलग किया. इसके बाद घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement

घटना फरीदाबाद के सेक्टर-37 के अशोका एन्क्लेव पार्ट-2 की है. छात्रा की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने अटैक करने वाले जर्मन शेफर्ड कुत्ते के मालिक और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घायल छात्रा सृष्टि शर्मा ने शिकायत में कहा कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच वह अपने पेट डॉग (पोमेरियन ब्रीड) को घुमाने निकली थी.

यहां देखें वीडियो

इसी दौरान पड़ोसी सिकंदर शर्मा का जर्मन शेफर्ड खुले में घूम रहा था. जर्मन शेफर्ड अचानक सृष्टि की तरफ दौड़ा. हमले से बचने के लिए सृष्टि ने अपने पेट डॉग को गोद में उठा लिया, लेकिन जर्मन शेफर्ड ने उसके हाथ पर काट लिया. वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाती रही. कुत्ते ने कमर पर भी काट लिया.

यह भी पढ़ें: मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर पागल कुत्ते ने किया हमला, दो मासूम घायल... लहूलुहान हालत में हायर सेंटर रेफर

Advertisement

सृष्टि ने शिकायत में कहा कि चीखने-चिल्लाने के काफी देर बाद कुत्ते की मालकिन मौके पर पहुंची और कुत्ते को काबू किया. वहीं आवाज सुनकर छात्रा के परिजन भी मौके पर आ गए. इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां इमरजेंसी में उसका इलाज हुआ. एंटी-रेबीज वैक्सीन लगने के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

सृष्टि के परिजनों का कहना है कि कुत्ते को खुला छोड़ने की वजह से यह घटना हुई. सृष्टि ने कुत्ते के मालिक सिकंदर शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सृष्टि के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को कुत्ते ने तीन जगह काटा है. दो जगह पर उसको टांके आए हैं. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने कुत्ते के मालिक से बात न करके कानूनी रुख अपनाया है और मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिकंदर शर्मा और सुषमा शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »