'मैंने साड़ी पहनी थी, अश्लीलता कहां थी?', ट्रोलिंग के बाद यूनिवर्सिटी छात्रा खूब रोई; बोली- 'धक-धक' गाने पर शायद डांस गलत था

Vadodara Girl Dance Controversy: वडोदरा की फेमस महाराजा सयाजीराव (MS) यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के केंद्र में है. 'संस्कार संगम' जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक छात्रा के बॉलीवुड गाने पर डांस को लेकर सियासी और सामाजिक संग्राम छिड़ गया है. ट्रोलिंग और आलोचनाओं से टूटी छात्रा ने अब कैमरे के सामने रोते हुए अपनी सफाई पेश की है.

Advertisement
ABVP के कार्यक्रम में छात्रा के डांस पर मचा बवाल.(Photo:Screengrab) ABVP के कार्यक्रम में छात्रा के डांस पर मचा बवाल.(Photo:Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • वडोदरा,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

गुजरात की वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव (MS) यूनिवर्सिटी में आयोजित 'संस्कार संगम' कार्यक्रम विवादों की भेंट चढ़ गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में एक छात्रा ने माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'धक-धक' पर डांस किया था, जिसका वीडियो वायरल होते ही संस्कार और मर्यादा को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

वीडियो वायरल होते ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस ने सवाल उठाए थे, जिसमें कहा गया था कि 'संस्कारी नगरी' में यह किस तरह का कार्यक्रम हो रहा है. सोशल मीडिया पर छात्रा को ट्रोल किया गया जिसके बाद छात्रा का रोता हुआ वीडियो सामने आया. 

Advertisement

छात्रा ने सफाई दी कि उसको नहीं पता था कि उसके डांस पर इतना हंगामा हो जाएगा और वह माफी मांगती है. हालांकि, छात्रा ने लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा, ''मैंने गाना शायद गलत पसंद किया था, पर मैंने साड़ी पहनी थी, कहीं पर भी कोई अश्लीलता नहीं थी, पर जिस तरह के कमेंट सोशल मीडिया में किए जा रहे, उससे काफी दुख और मानसिक प्रताड़ना मिली है.'' 

रोती हुई छात्रा ने दावा किया कि वह न एबीवीपी से है और ही न एनएसयूआई से जुड़ी है. वह किसी संगठन से नहीं जुड़ी. देखें Video:- 

स्थानीय लोग और नेताओं में यह वीडियो वायरल होने के बाद काफी आक्रोश दिखा था. जिसमें कहा गया था कि सांस्कृतिक शहर की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण पर इस वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement

खासकर वार्षिक परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ यूनिवर्सिटी प्रशासन की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि वह पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »