गरबा खेलने जाएंगे तो आधार दिखाना होगा? राजकोट में पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर

राजकोट में इस बार करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारी है. इसी बीच शहर में कुछ गरबा आयोजनों के बाहर 'लव जिहाद से सावधान' लिखे पोस्टर लगा दिए गए. बताया गया कि ये पोस्टर रात के समय लगाए गए. लेकिन पोस्टरों पर न तो किसी संगठन का नाम है और न ही किसी व्यक्ति की पहचान. इन्हें किसने लगाया, इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है.

Advertisement
गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर चर्चा में आए. (Photo: Screengrab) गरबा पंडालों के बाहर लगे पोस्टर चर्चा में आए. (Photo: Screengrab)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है. गुजरात के राजकोट शहर में करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारी है. इसी बीच शहर में 'लव जिहाद' को लेकर लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं. कई जगह गरबा आयोजनों के बाहर 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों पर हिंदू बेटियों को लव जिहाद से बचने का मैसेज दिया गया है.

लोगों का कहना है कि ये पोस्टर रातोंरात लगाए गए हैं. हालांकि, पोस्टरों पर इन्हें लगाने वाले किसी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया है. ऐसे में इनके पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यानी पोस्टर मौजूद हैं, लेकिन इन्हें लगाने वालों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई.

Advertisement

यहां देखें Video

इस पूरे मामले पर हिंदू जागरण मंच के संयोजक मंगेश देसाई का बयान भी सामने आया है. मंगेश देसाई के मुताबिक, जन-जागृति के उद्देश्य से हिंदू संगठनों ने ये पोस्टर लगाए हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसका मकसद धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं, बल्कि सनातन की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में नाम बदलकर गरबा पंडाल में घुसा युवक, छुपकर देख रहा था डांस, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मंगेश देसाई ने यह भी कहा कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर के सामने मांग रखी गई थी कि गरबा आयोजनों में एंट्री देने से पहले सभी लोगों के आधार कार्ड की जांच की जाए.

मंगेश के मुताबिक, कई गरबा आयोजकों ने इन मांगों को पॉजिटिव लिया है. कुछ आयोजनों में तिलक लगाकर एंट्री देने की बात कही गई है, जबकि कुछ आयोजकों ने युवकों के आधार कार्ड की जांच करने और पास पर उनका नाम दर्ज करने की मांग भी मान ली है. वहीं, मंगेश देसाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई आयोजक इन पोस्टरों को हटाने की कोशिश करेगा, तो वे अपने तरीके से इसका जवाब देंगे. उनके इस बयान के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है.

Advertisement

फिलहाल, राजकोट में नवरात्र और गरबा आयोजनों के बीच लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर माहौल चर्चा में है. पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और गरबा आयोजनों में सुरक्षा व एंट्री सिस्टम को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »