मार्को रुबियो ने जामनगर ऑयल रिफाइनरी का किया दौरा, सर्जियो गोर ने शेयर की फोटो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष विमान से गुजरात के जामनगर पहुंचे. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी और वनतारा का दौरा करेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार बढ़ाने और अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र में रिलायंस के निवेश को लेकर भी चर्चा अहम है.

Advertisement
मार्को रुबियो अपनी पत्नी के साथ ऑयल रिफाइनरी पहुंचे थे. (Photo- Sergio Gor) मार्को रुबियो अपनी पत्नी के साथ ऑयल रिफाइनरी पहुंचे थे. (Photo- Sergio Gor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं. उनका विशेष विमान जामनगर हवाई अड्डे पर उतरा. रुबियो दोपहर करीब 1 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरी प्लांट पहुंचे. इसके अलावा, उनका वनतारा जाने का भी कार्यक्रम है. रुबियो आज रात जामनगर में ही रुकेंगे और गुरुवार सुबह 6 बजे यहां से रवाना होंगे. इस बीच अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने विदेश मंत्री रुबियो के साथ जामनगर रिफाइनरी की तस्वीर भी शेयर की.

Advertisement

मार्को रुबियो का यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी अपनी विशाल क्षमता के लिए जानी जाती है. रुबियो ने भारत को कच्चे तेल को रिफाइन करने के मामले में एक बड़ी ताकत बताया है. उन्होंने रिलायंस की रिफाइनिंग क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि कंपनी के पास कच्चे तेल को प्रोसेस करने की असाधारण क्षमता है.

यह भी पढ़ें: भारत में प्रदर्शनों पर आया रुबियो का बयान, UN एक्सपर्ट्स को भी लगाई फटकार

जामनगर में मौजूद रिलायंस रिफाइनरी की क्षमता करीब 14 लाख बैरल प्रतिदिन है. इसकी तकनीकी क्षमता इसे भारी और मुश्किल किस्म के कच्चे तेल को भी प्रोसेस करने में मदद करती है. इसी वजह से वेनेजुएला से आने वाले भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की संभावनाएं भी इस दौरे के दौरान चर्चा का अहम हिस्सा हैं.

Advertisement

भारत-अमेरिका ऊर्जा कारोबार पर जोर

अमेरिकी अधिकारी सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रिलायंस के जामनगर परिसर में रुबियो के साथ शामिल होने पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिकी LPG की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम से बढ़कर 67 फीसदी हो गई है. उनके मुताबिक, इससे अमेरिका भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बन गया है.

यह भी पढ़ें: Marco Rubio In India: अडानी और चंद्रशेखरन से मिले रुबियो, फिर जामनगर निकले... ये है प्लान

सर्जियो गोर ने यह भी कहा कि अमेरिका में 50 साल में पहली नई तेल रिफाइनरी लगाने की रिलायंस की योजना अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और रोजगार पैदा करने का बड़ा अवसर है.

रुबियो का जामनगर दौरा बुधवार को मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद हो रहा है. इन बैठकों में कारोबार, रक्षा और तकनीक से जुड़े सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी.

जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी का दौरा भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने और भारत के लिए ईंधन आयात के विकल्पों को विस्तार देने की कोशिशों से जुड़ा है. इससे दोनों देशों के ऊर्जा कारोबार को बढ़ावा देने के साथ वैश्विक तेल बाजार और ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »