गुजरात: कॉलेज के प्रिंसिपल ने भाजपा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को जारी किया नोटिस

गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां लगातार राजनीतिक कार्यक्रम कर रही हैं. उधर, भावनगर के एक कॉलेज की प्रिंसिपल की ओर से स्टूडेंट्स को भाजपा में शामिल होने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है.

Advertisement
गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल की ओर से जारी नोटिस का कांग्रेस ने विरोध किया है. -सांकेतिक तस्वीर गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल की ओर से जारी नोटिस का कांग्रेस ने विरोध किया है. -सांकेतिक तस्वीर

सौरभ वक्तानिया

  • अहमदाबाद,
  • 27 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST
  • कांग्रेस ने नोटिस का किया विरोध
  • प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गुजरात के एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि ये नोटिस भावनगर के गांधी गर्ल्स आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने जारी किया है. प्रिंसिपल की ओर से जारी किए गए इस नोटिस के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की बात कही है.

भाजपा जॉइन करने के लिए प्रिंसिपल की ओर से जारी इस नोटिस का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आजतक के पास प्रिंसिपल की ओर से जारी किया गया नोटिस मौजूद है.

Advertisement
गुजराती में जारी किया गया नोटिस.

नोटिस में क्या लिखा गया है...

प्रिंसिपल की ओर से गुजराती में जारी नोटिस में लिखा गया है कि सभी स्टूडेंट्स ये ध्यान रखें कि भाजपा में पेज कमेटी के सदस्य के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए सभी को अपना पासपोर्ट साइज का फोटो लाना होगा. भावनगर नगर निगम सीमा के अंदर रहने वाले स्टूडेंट्स को ही मेंबर बनाया जाएगा. साथ ही अन्य प्रत्येक छात्र को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए मोबाइल फोन लाना होगा.

कांग्रेस ने प्रिंसिपल के इस नोटिस का कड़ा विरोध किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संभवत: आज शाम तक कॉलेज की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी किया जा सकता है. उधर, कांग्रेस का कहना है कि वे प्रिंसिपल के इस नोटिस का विरोध करेगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »