क्राइम ब्रांच के समन पर आज पेश नहीं होंगे सौरव दास-आशुतोष रांका

कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को जांच में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तारीख और समय में बदलाव के साथ नया समन जारी करेगी. (Photo: ITG) दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तारीख और समय में बदलाव के साथ नया समन जारी करेगी. (Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका गुरुवार को जांच में शामिल नहीं होंगे. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्राइम ब्रांच को सूचित किया है कि वे आज की जांच में शामिल नहीं हो सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तारीख और समय में बदलाव के साथ नया समन जारी करेगी. 

Advertisement

बता दें, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को समन जारी किया था. पुलिस ने दोनों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया था.

दोनों को राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होना था, जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जानी है और उनके बयान दर्ज किए जाने हैं.

वहीं, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आशुतोष रांका और सौरव दास को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था.

कोर्ट में दोनों को लिखित में हलफनामा दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां न तो शांति भंग करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.

Advertisement

14 अक्टूबर को लिया था हिरासत में 

सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 और 170 के तहत हिरासत में लिया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने प्रतिबंधित और डी-नोटिफाइड घोषित हो चुके जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति प्रवेश किया और पूर्व में भरे गए शांति बॉन्ड का उल्लंघन किया.

इसके बाद, 19 अक्टूबर को उनकी कस्टडी 2 दिन के लिए बढ़ाई गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए उन्हें एसईएम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने का निर्देश दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »