दिल्ली: यमुना प्रभावितों को आधार कार्ड के बिना नहीं मिल रहा खाना

यमुना में हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. रविवार सुबह को छोड़ा गया पानी 31 जुलाई तक दिल्ली पहुंचेगा, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
यमुना किनारे से हटाए गए लोग यमुना किनारे से हटाए गए लोग

जावेद अख़्तर / सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. हथिनि कुंड बैराज से रविवार सुबह और अधिक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना से सटे इलाकों में सैलाब की आशंका बढ़ गई है, जिसके मद्देनजर यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान भेजा जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि ऐसे तमाम लोग भूखे-प्यासे रहने को मजबूर हैं.

Advertisement

बाहरी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में यमुना से सटे किसान पिछले तीन दिन भूखे-प्यासे खुले आसमान के नीचे कभी बारिश तो कभी धूप में अपने दिन गुज़ार रहे हैं. इन लोगों की मानें तो पिछले 24 घंटो से सरकार ने इनकी कोई सुध तक नहीं ली है.

लोगों ने बताया कि रविवार शाम सरकारी विभाग से कुछ लोग आए थे लेकिन खाना देने से पहले इन लोगों से राशन कार्ड और आधार मांगा गया, साथ ही अधिकारियों ने कहा कि राशन कार्ड होने पर ही खाना मिलेगा.

बता दें कि तकरीबन 50 से ज्यादा ये परिवार यमुना किनारे खेती करते हैं. इनके साथ मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. बच्चों को भूखा देख इलाके के कुछ लोगों ने कुछ खाना दे दिया जिससे कुछ का तो पेट भर गया ओर कुछ अभी तक नहीं. लोगों का कहना है कि घर में जो अनाज था, वो बाढ़ में बह गया. अब ना तो इनके पास कुछ खाने को है और न ही ही अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ बचा है.

Advertisement

यही नहीं तीन दिन से ये परिवार बिना टेंट तंबू के रह रहे है. के अधिकारी मोहम्मद शकील ने बताया कि टेंट की व्यवस्था करने में देरी जरूर हुई है लेकिन जल्द ही सारी व्यवस्था को पूरा कर लिया जाएगा और जो भी जरूरत की चीजें हैं इन लोगों को मुहैया कराई जाएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »