दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्रीय बलों की बड़ी तैनाती, 50 और CAPF कंपनियां भेजी गईं, 20 हजार जवान संभालेंगे कानून-व्यवस्था

प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है. 50 अतिरिक्त CAPF कंपनियां दिल्ली में भेजी जा रही हैं. करीब 150 कंपनियां पहले से तैनात हैं. अतिरिक्त बलों के बाद 200 से ज्यादा कंपनियों के करीब 20 हजार जवान कानून-व्यवस्था में दिल्ली पुलिस की मदद करेंगे.

Advertisement
दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच 20 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए है. (File Photo-ITG) दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच 20 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए है. (File Photo-ITG)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

दिल्ली में CJP के 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की बड़ी तैनाती की जा रही है. 50 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली भेजी जा रही हैं. पहले से करीब 150 CAPF कंपनियां राजधानी में तैनात हैं. ये कंपनियां दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था संभालने में मदद कर रही हैं.

Advertisement

नई तैनाती के बाद दिल्ली में 200 से ज्यादा CAPF कंपनियां मौजूद रहेंगी. इनमें करीब 20 हजार जवान शामिल होंगे. यह तैनाती 8 से 12 अक्टूबर तक रहेगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की थी. इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है. करीब 150 CAPF कंपनियां पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. अब 50 और कंपनियां भेजी जा रही हैं. इन जवानों को दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में लगाया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान भीड़ को संभालने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बनाए रखने में इनकी मदद ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट किसने की? एक-एक वीडियो खंगाल रही दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

Advertisement

गृह मंत्रालय ने 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अतिरिक्त बल उपलब्ध कराए हैं. इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने मांगी थी अतिरिक्त फोर्स

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था के लिए अतिरिक्त CAPF कंपनियों की मांग की थी. इसके बाद केंद्र की ओर से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है. अब राजधानी में केंद्रीय बलों की संख्या 200 कंपनियों से ज्यादा हो जाएगी. एक कंपनी में आमतौर पर करीब 100 जवान होते हैं. इस हिसाब से 200 से ज्यादा कंपनियों में करीब 20 हजार जवान तैनात रहेंगे. इनकी तैनाती का मुख्य मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.

दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यह तैनाती अहम मानी जा रही है. इससे पहले भी बड़े प्रदर्शनों के दौरान राजधानी में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. इस बार 8 से 12 अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में CAPF जवान दिल्ली में मौजूद रहेंगे. दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ये जवान कानून-व्यवस्था संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: '40-50 लोगों ने घेरकर पीटा, गाली-गलौज...', दिल्ली पुलिस के जवान ने बयां किया दर्द

राजधानी में प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार रहेंगी. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की मौजूदगी रहेगी. प्रदर्शन के दौरान भीड़ और यातायात को संभालने की जिम्मेदारी भी दिल्ली पुलिस की रहेगी. केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. अगले कुछ दिनों में प्रदर्शन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »