दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस- पुलिस

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेज दिया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान उन्हें पकड़ा गया. पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने बताया कि जनवरी में वापस भेजे गए 9 बांग्लादेशी नागरिकों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें जामा मस्जिद और नबी करीम इलाकों में सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ा गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि इनमें मोहम्मद इमान हुसैन शामिल हैं, जिन्होंने एजेंट को पैसे देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. इसके अलावा मोहम्मद शर्मिन परवेज का वीजा अक्टूबर 2024 में समाप्त हो गया था. इसके अलावा अन्य लोग अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक भारत में रहे और भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल करने का प्रयास कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी लड़की के अपहरण और तस्करी मामले में महिला समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

उन्होंने बताया कि हमने जनवरी के पहले सप्ताह में 14 (अवैध अप्रवासियों) को वापस भेजा जबकि पिछले साल पांच को वापस भेजा गया था. 2024 में पांच विदेशी नागरिकों, एक ईरानी और चार बांग्लादेशी को केंद्रीय जिला पुलिस द्वारा वापस भेजा गया था. उन सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन आदेश जारी कर दिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »