बारिश के बीच सड़क पर रेंग रही गाड़ियां, धीमा हुआ ट्रैफिक, दिल्ली बारिश के VIDEO

दिल्ली में सोमवार को बारिश के बाद सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया था.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

दिल्ली में सोमवार को बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे सड़कों पर कुछ इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए. वीकेंड के बाद हफ्ते के पहले ही दिन दिल्ली-एनसीआर में हुई इस बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है.

राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में बारिश के बाद तापमान गिर गया है, जिससे हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है.

Advertisement

बता दें, एनसीआर में रविवार शाम से ही तेज हवाएं चल रही थीं. मौसम में आए इस बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है, जिसका सीधा असर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ा है.

सोमवार को गरज-चमक के साथ दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई. इससे मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन कई जगहों पर पानी भर गया. दिल्ली के मध्य और दक्षिणी इलाकों, कनॉट प्लेस और कालकाजी मंदिर के आसपास बादलों ने जमकर पानी बरसाया.

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था. शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन झंडेवालान मंदिर के पास के निचले इलाकों में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को आने-जाने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी.

इस बीच, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर महीने की इस बारिश से आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में और गिरावट आएगी. फिलहाल, बारिश के चलते पूरे एनसीआर की हवा साफ हो गई है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »