मामूली विवाद में बेरहमी से युवक की हत्या, पत्थरों से कुचला गया सिर, बबलू-देवकरन की तलाश तेज

दिल्ली के होलांबी कला इलाके में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां सिर पर पत्थर लगने से एक युवक की मौत हो गई. गुरुवार रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नामजद आरोपियों बबलू और देवकरन की तलाश तेज कर दी है. शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की बात सामने आई है.

Advertisement
 मामूली बात बनी मौत की वजह.(Photo: Representational)  मामूली बात बनी मौत की वजह.(Photo: Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

दिल्ली के होलांबी कला इलाके में गुरुवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान विकास पुत्र रमेश चंद (36) के रूप में हुई है, जो वासु विहार कॉलोनी में नाई की दुकान चलाता था. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11.10 बजे वह घायल अवस्था में घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत MV अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती निरीक्षण में मृतक के घर तक जाने वाले रास्ते पर खून के निशान पाए गए. इसके अलावा एक टूटी हुई लकड़ी की डंडा, बाइक का टूटा शीशा और फुटरेस्ट भी बरामद हुआ, जिससे स्पष्ट हुआ कि रास्ते में ही उस पर हमला किया गया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की दो घटनाएं... करावल नगर में पत्नी और दो बेटियों का मर्डर, नंद नगरी में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली

रास्ते में मिले खून के निशान, हमले की पुष्टि

जांच के दौरान पुलिस को मुख्य सड़क से लेकर मृतक के घर तक कई जगह खून के धब्बे मिले. इससे यह साफ हुआ कि विकास पर हमला रास्ते में ही किया गया और वह घायल हालत में किसी तरह घर तक पहुंचा. मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए जांच तेज कर दी है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. हालांकि मामले में किसी भी तरह का सांप्रदायिक एंगल नहीं पाया गया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बबलू पुत्र नूर मोहम्मद और देवकरन पुत्र लक्ष्मण समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं.

पुलिस का कहना है कि आरोपी और मृतक एक ही इलाके के रहने वाले हैं और सभी एक-दूसरे को जानते थे. फिलहाल आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »