दिल्ली: कमरे में संदिग्ध हाल में मिले नाबालिग लड़की और लड़के के शव, दोनों की दोस्ती से परिवार को था ऐतराज

दिल्ली के नजफगढ़ में 16 साल का लड़का और लड़की एक कमरे में फंदे से लटके मिले. दोनों पुराने दोस्त थे और इस दोस्ती से नाराज दोनों के परिवारों में पहले विवाद भी हो चुका था. पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है.

Advertisement
संदिग्ध हाल में मिले नाबालिग लड़की और लड़के के शव संदिग्ध हाल में मिले नाबालिग लड़की और लड़के के शव

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता लगा कि यहां दो नाबालिगों के शव एक कमरे से मिले हैं. लगभग 16 साल के लड़के और लड़की के शव एक कमरे से बरामद हुए हैं. मालूम हुआ कि दोनों एक दूसरे का काफी वक्त से जानते भी थे. आशंका है कि दोनों ने खुदकुशी की है. 

Advertisement

खुदखुशी की आशंका

पुलिस के मुताबिक अभी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई, लेकिन अभी तक किसी कमरे में न तो किसी तीसरे शख्स की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली है और न ही सबूत. माना जा रहा है कि दोनों ने खुदखुशी की है.

दोनों की दोस्ती से परिवार को था ऐतराज

जानकारी मिली है कि दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे, और अक्सर मिलते भी थे. इसी को लेकर पहले भी उनके परिवारों के बीच विवाद हो चुका था, जो कोर्ट तक भी जा पहुंचा था. बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था. फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है. नजफगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है हैंगिंग से दोनों की डेथ हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »