जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में लाइब्रेरी बनाने पर हंगामा! दीपके का आरोप- पुलिस ने छात्रों को मारा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी है. इस दौरान पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस पर छात्रों के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं. दीपके के मुताबिक, छात्रों के लाइब्रेरी सेट करने पर पुलिस ने उन्हें मारा है.

Advertisement
अभिजीत दीपके ने छात्रों के शरीर पर लगी चोटों की तस्वीरें दिखाईं. (Photo- X/Abhijeet Dipke) अभिजीत दीपके ने छात्रों के शरीर पर लगी चोटों की तस्वीरें दिखाईं. (Photo- X/Abhijeet Dipke)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन का आज 13वां दिन है. इस दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर जंतर-मंतर पर लाइब्रेरी बनाने के लिए दो छात्रों के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं.

दीपके ने एक्स पर लिखा, 'ACP अजय शर्मा और उनकी टीम ने किताबें फेंक दीं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह पर लिखी किताबें भी थीं और लाइब्रेरी बनाने पर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की. हम छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह का अपमान करने के लिए ACP अजय शर्मा को तुरंत सस्पेंड करने की मांग करते हैं.

Advertisement

CJP फाउंडर ने आगे पोस्ट में छात्रों के शरीर पर चोट के निशान दिखाए और पूछा ये लड़के बस चाहते थे कि लोग प्रोटेस्ट वाली जगह पर किताबें पढ़ें. पुलिस ने उनके साथ मारपीट क्यों की? 

वांगचुक की तबीयत बिगड़ी

बता दें कि मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर बैठे हैं. भूख हड़ताल की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है. वांगचुक की भूख हड़ताल का आज गुरुवार को पांचवां दिन है. मेडिकल जांच में पता चला है कि भूखे रहने की वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल गिरकर 60 पर पहुंच गया है. वहीं, उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम बना हुआ है.

इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस आंदोलन को और तेज करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. उन्होंने आंदोलनकारियों से फीडबैक लेने के लिए जंतर-मंतर पर 'कॉकरोचों के साथ चाय पे चर्चा' का आयोजन किया.

Advertisement

'वांगचुक को कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार'

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा, 'सोनम वांगचुक की सेहत लगातार खराब हो रही है. उनका शुगर लेवल 60 तक गिर गया है और ब्लड प्रेशर भी बहुत कम है. अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी.'

इसके साथ ही दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को एक बार फिर दोहराया. आंदोलन के विस्तार पर बात करते हुए दिपके ने कहा कि 'कॉकरोचों के साथ चाय पे चर्चा' का मकसद प्रदर्शनकारियों से ये सुझाव लेना है कि इस आंदोलन को कैसे और बड़ा और बेहतर बनाया जाए.

छात्रों की हालत भी नाजुक, अनशन जारी

जंतर-मंतर पर सिर्फ सोनम वांगचुक ही नहीं, बल्कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के 6 छात्र भी अलग मंच पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इन छात्रों की सेहत भी तेजी से गिर रही है. आइसा के मुताबिक, JNUSU के संयुक्त सचिव दानिश का ब्लड शुगर लेवल घटकर 61 mg/dL हो गया है. 

Advertisement

वहीं, डॉक्टरों ने दो प्रदर्शनकारी छात्रों, आमीन और दीपक कुमार वर्मा को तुरंत अनशन खत्म करने की सलाह दी है.

नेताओं का मिल रहा भारी समर्थन

इस आंदोलन को देश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है. सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी आज प्रदर्शनकारियों के लिए एकजुटता जताने जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट का 11वां दिन, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, दिपके बोले- हम 'वायरस' की वैक्सीन हैं

इससे पहले भी कई दिग्गज नेता यहां आ चुके हैं. इनमें CPI-M महासचिव एम ए बेबी, वरिष्ठ नेता वृंदा करात, CPI महासचिव डी राजा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, CPI नेता एनी राजा, सूचना अधिकार कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और TMC सांसद सागरिका घोष शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »