सुकमा: नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद, योगी ने 25 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घने जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) का एक जवान शहीद हो गया. शुक्रवार देर रात सुकमा के किस्टाराम इलाके में CRPF की टीम गस्त कर रही थी, तभी नक्सलियों ने हमला बोल दिया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

राम कृष्ण

  • सुकमा/लखनऊ,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घने जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. शुक्रवार देर रात सुकमा के किस्टाराम इलाके में CRPF की टीम गस्त कर रही थी, तभी नक्सलियों ने हमला बोल दिया.

पुलिस के मुताबिक के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक (ASI) अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गए. वह उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले थे. पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात जब सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन की टीम गस्त पर निकली थी, तभी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई.

Advertisement

इससे पहले भी सुकमा में कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बना चुके हैं, जिसमें कई सुरक्षा कर्मियों की जान भी जा चुकी है. वहीं, हाल ही में सुकमा समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से काफी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी मिली है. इसके अलावा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सली मारे भी जा चुकी है.

योगी ने शहीद के परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने का किया ऐलान

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनिल कुमार मौर्य की शहादत पर दुख जताया है. साथ ही शहीद के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी ऐलान किया है. सीएम योगी ने अपने मंत्री को शहीद के घर जाने और उनके परिजनों से मिलने का निर्देश भी दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »