कार्तिकेय सिंह बने महागठबंधन की फांस! बीजेपी के हमलों के बीच CM नीतीश बोले- पूरे मामले को देख रहे

बिहार में कानून मंत्री बनाए गए RJD विधायक कार्तिकेय सिंह महागठबंधन की फांस बनते दिख रहे हैं. कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का आरोप है, इसपर बीजेपी नीतीश सरकार को घेर रही है. अब सीएम नीतीश ने कहा है कि पूरे मामले को देखा जा रहा है.

Advertisement
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो) बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 18 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से नीतीश की नई सरकार सवालों के घेरे में है. अब लगता है कि JDU की ओर से कार्तिकेय कुमार के एपिसोड का पटाक्षेप करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक्शन में दिख रहे हैं.

दो दिनों से जारी बीजेपी के हमलों के बीच नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि कार्तिकेय के पूरे मामले पर उनकी नजर है. नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा है कि पूरे मामले को विस्तार से देखा जा रहा है.

Advertisement

कार्तिकेय कुमार पर बीजेपी हमलावर

आपको बता दें कि कार्तिकेय कुमार के मंत्री बनते ही बीजेपी ने अपना हमला तेज कर दिया था. उनपर अपहरण का आरोप है. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से लेकर लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर हमला बोला.

इधर, नीतीश कुमार अपनी पार्टी के एक विधायक पर जमकर बरसे और कड़ी चेतावनी तक दे डाली. जी हां, बीमा भारती को मंत्री बनी लेसी सिंह पर हमला करना नीतीश कुमार को नागवार गुजरा नीतीश कुमार ने बीमा भारती को चेतावनी तक दे डाली.

बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीमा भारती ने कड़ी आपत्ति जताई थी उनकी नाराजगी दो बातों से थी .पहला कि उन्हें सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया और दूसरा उनकी जगह लेसी सिंह को एक बार फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी दे दी गई. बीमा भारती ने इस मामले में लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. लेकिन जैसे ही इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई. उन्होंने बीमा भारती को जमकर फटकार लगाई.

Advertisement

नीतीश कुमार ने बीमा भारती को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें प्रेम से समझाया जाएगा यदि वह नहीं मानती हैं. तो आगे पार्टी कार्यवाही करेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि बीमा भारती को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था .हमको बहुत ही आश्चर्य हुआ है. उनके बयान पर पार्टी पूरे मामले को देख रही है. उनको मैंने कई बार मंत्री बनाया है. बीमा भारती शपथ पत्र नहीं पढ़ पाई थीं. तो अगली बार पहले उन्हें पढ़ना सिखाया गया. वह जो आरोप लेसी सिंह पर लगा रहीं हैं. बिल्कुल गलत है. ऐसा नहीं बोलना चाहिए .मैंने बीमा भारती के लिए क्या नहीं किया है.

नीतीश कुमार ने बीजेपी के आरोपों पर कहा कि जिसको जो मन में आए, जो जो बोलना है बोल ले और ज्यादा विकास पर काम होगा. वहीं लालू यादव से मुलाकात पर नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव से क्या संबंध है आपको पता नहीं है? हम लोग साथ हैं और साथ रहेंगे. क्या हमारा रिश्ता है. किसी को क्या पता है. वहीं साथ मौजूद तेजस्वी ने भी कहा कि बीजेपी झूठ का माहौल बना रही है. हमलोग काम पर फोकस कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »