बिहार: थाने से बेची जा रही थी शराब, रंगेहाथों पकड़े गए थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मियों

शराबबंदी वाले बिहार में थाने से ही शराब बेची जा रही थी. इस मामले पर थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा शनिवार की रात 3 बजे पटना से वैशाली के सराय थाना पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने किया. थाना परिसर में खड़ी पिकअप में शराब को लोड किया जा रहा था.

Advertisement
थाने से शराब बेचने के मामले में थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार थाने से शराब बेचने के मामले में थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 18 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

बिहार के हाजीपुर से शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला माला सामने आया है. जहां शराब बेचने वाले कोई तस्कर नहीं बल्कि खुद थानेदार और सिपाही हैं. इसका खुलासा शनिवार की रात 3 बजे पटना से वैशाली के सराय थाना पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने किया. थाने के परिसर में खड़ी पिकअप में शराब लोड की जा रही थी. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के साथ साथ पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इस मामले में थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद सुरेश कुमार नाम का संतरी फरार हो गया. लेकिन आधे घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया गया. यह शराब मालखाने से निकाली गई थी. इस मामले पर एक्शन लेते हुए एसपी ने सराय थानाध्यक्ष बिदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संतरी सुरेश कुमार, थाना पहरा पर उपस्थित चौकीदार रामेश्वर राम को निलंबित कर केस भी दर्ज कर लिया है. चारों पुलिसकर्मियों से नगर थाने में पूछताछ की जा रही.

शराब तस्करी का बड़ा खेल का हुआ पर्दाफाश

इस संबंध में वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सराय थाना में बीते शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त करीब 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था. जिसमें करीब 2782.590 लीटर शराब को नष्ट किया गया. शेष करीब 945.630 लीटर विदेशी शराब सराय थाना के मालखाना से बरामद हुई है.

Advertisement

थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

इस मामले में थाना अध्यक्ष विदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संत्री ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुरेश कुमार एवं थाना पहरा पर उपस्थित चौकीदार परमेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »