42 साल के शख्स की जवां दिखने की चाहत ने बिगाड़ा लिवर, बिना सलाह विटामिन B3 लेना पड़ा भारी!

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग विटामिन B3 (नियासिन) को बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा लेने से लिवर डैमेज, ब्लड शुगर बढ़ना, स्किन पर लालिमा और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सही मात्रा और विशेषज्ञ की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स लेना खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
लिवर पर विटामिन बी3 का ओवरडोज का बुरा असर पड़ता है. (PHOTO:ITG) लिवर पर विटामिन बी3 का ओवरडोज का बुरा असर पड़ता है. (PHOTO:ITG)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

आज की बिजी लाइफ में हर कोई लंबा, हेल्दी और बेहतर जिंदगी जीना चाहता है और जल्दी फिट और यंग दिखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अपनाते हैं. सोशल मीडिया पर दिखने वाले हेल्थ ट्रेंड्स भी लोगों को काफी इफेक्ट करते हैं. इन्हीं ट्रेंड्स में एक नाम तेजी से पॉपुलर हुआ है विटामिन B3 (नियासिन). इसे अब सिर्फ एक जरूरी विटामिन नहीं, बल्कि एंटी-एजिंग और लंबी उम्र देने वाला सप्लीमेंट बताया जा रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्रेंड्स से प्रभावित होकर एक 42 साल के शख्स ने भी खुद से नियासिन लेना शुरू कर दिया. उसने सोशल मीडिया पर पढ़ा था कि यह कोलेस्ट्रॉल को बेहतर करता है और शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखता है.

मगर बिना डॉक्टर से सलाह लिए उसने इसकी ज्यादा मात्रा लेना शुरू कर दी. शुरुआत में उसे लगा कि वह अपनी सेहत के लिए सही कदम उठा रहा है. लेकिन कुछ ही दिनों में उसके शरीर में बदलाव दिखने लगे. लगभग दो हफ्तों के अंदर उसे चेहरे और शरीर पर लालिमा महसूस होने लगी.

उसकी स्किन पर खुजली होने लगी और उसे बार-बार मतली आने लगी. इसके साथ ही उसे पेट में दर्द और भारीपन महसूस होने लगा. धीरे-धीरे उसकी हालत और खराब होती गई और वह बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगा.

Advertisement

रिपोर्ट्स देखकर चौंक गए डॉक्टर्स

जब उसकी परेशानी बढ़ गई, तो वो अस्पताल पहुंचा. डॉक्टरों ने उसकी जांच की और रिपोर्ट्स देखकर चौंक गए. उसके लिवर के एंजाइम नॉर्मल से ज्यादा थे, जो इस बात का इशारा था कि उसके लिवर पर असर पड़ा है. साथ ही, उसका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ था. यह सब ज्यादा मात्रा में विटामिन B3 लेने का ही अंजाम था.

अधिक नियासिन लेना हो सकता है खतरनाक

  • डॉक्टरों ने उसे समझाया कि जरूरत से ज्यादा नियासिन लेने से लिवर डैमेज हो सकता है.
  • यह लिवर को नुकसान पहुंचाता है और शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बिगाड़ सकता है.
  • इसके अलावा, यह ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.
  • उन्होंने यह भी बताया कि विटामिन होने का मतलब यह नहीं है कि इसे जितना चाहें उतना लिया जा सकता है.

आजकल बहुत से लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देखी गई अधूरी जानकारी के आधार पर खुद से दवाइयां और सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं. लेकिन हर इंसान की जरूरत और शरीर अलग होता है. इसके अलावा किसी भी विटामिन या दवा की एक सुरक्षित मात्रा होती है, जिसे पार करने पर वो हानिकारक बन सकती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement