फैक्ट चेक: गंगा में डुबकी लगाते अखिलेश यादव की ये तस्वीर महाकुंभ की नहीं है

तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा सनातनियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए कुंभ में स्नान किया अब सनातनी हिंदुओं का सारा का सारा वोट सपा को मिलेगा बाबा जी अभी तक नहीं नहाए है.”

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये तस्वीर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की है, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे और संगम में स्नान किया.
सच्चाई
ये महाकुंभ की नहीं, बल्कि हरिद्वार की तस्वीर है जहां 14 जनवरी, 2025 को अखिलेश ने गंगा स्नान किया था.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के दिन, यानी 14 जनवरी को 3.5 करोड़ से भी अधिक लोगों ने स्नान किया और पहले दो दिनों में ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या  हो गई है. इस बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक तस्वीर शेयर करते हुए कह रहे हैं कि महाकुंभ में आए इन करोड़ों लोगों में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी शामिल है. फोटो में अखिलेश पानी में खड़े हैं और उन्हें देखकर लग रहा है कि तस्वीर खिंचने के ठीक पहले उन्होंने डुबकी लगाई थी.

Advertisement

तस्वीर को  पर शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा सनातनियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए कुंभ में स्नान किया अब सनातनी हिंदुओं का सारा का सारा वोट सपा को मिलेगा बाबा जी अभी तक नहीं नहाए है.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये तस्वीर महाकुंभ की नहीं, बल्कि हरिद्वार की है जहां 14 जनवरी, 2025 को अखिलेश ने गंगा स्नान किया था.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

अगर अखिलेश यादव जैसे कद्दावर नेता महाकुंभ में आए होते तो इस बारे में खबरें जरूर छपतीं. लेकिन, हमें खोजने से इस बारे में कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली.

रिवर्स सर्च की मदद से हमें वायरल तस्वीर अखिलेश यादव के  में मिली. 14 जनवरी, 2025 के ट्वीट में इस फोटो के साथ दो और तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा था, “मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद.”

Advertisement

इसके बाद हमें इस बारे में छपी  भी मिल गईं. इनमें बताया गया है कि अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था. ये अखिलेश का एक निजी  था, जिसके बारे में हरिद्वार में पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी जानकारी नहीं दी गई थी. दौरे के बाद उन्होंने अपनी फोटो शेयर की थीं, जिनमें अखिलेश हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में डुबकी लगाते नजर आए.

 के मुताबिक, अखिलेश 14 जनवरी को उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे और फिर वहां से वो हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे. वहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई. साथ ही, परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर चाचा  की अस्थियां गंगा में विसर्जित की थीं. राजपाल का  को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

अगले ही दिन, यानी 15 जनवरी को मीडिया से बातचीत करते वक्त अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर  था. उन्होंने दावा किया कि इतने संसाधन होने के बावजूद महाकुंभ आ रहे लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है, और सरकार को इन कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने कहा, “हरिद्वार से लेकर कोलकाता तक गंगा बहती है, जो गंगा में जहां डुबकी लगाना चाहे वहां लगा सकता है, सभी जगह का अपना महत्व है. कल मैं हरिद्वार में था और संक्रांति पर डुबकी लगाई थी.” वहीं, प्रयागराज जाने के सवाल पर  कि वो संगम तब जाएंगे, जब मां गंगा बुलाएंगी.

बता दें कि  को अखिलेश यादव अखाड़ा परिषद के आमंत्रण पर प्रयागराज में हुए कुंभ मेले में पहुंचे थे और तब अर्धकुंभ के दौरान उन्होंने  किया था.

खबर लिखे जाने तक अखिलेश यादव प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने नहीं पहुंचे हैं.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »